Thursday, May 14, 2026
38.1 C
Raipur

Paddy purchase : महासमुंद में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, 123 उपार्जन केंद्रों में खरीदी 1.44 लाख क्विंटल

Paddy purchase : महासमुंद। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत कृषक उन्नति योजना के तहत जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी बिना किसी रुकावट के तेजी से जारी है। आज धान खरीदी का सातवां दिन था और जिले के 130 समितियों के 182 उपार्जन केंद्रों में से 123 केंद्रों में अब तक 1,44,506 क्विंटल धान खरीदी जा चुकी है। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन में जिन केंद्रों में खरीदी अभी शुरू नहीं हुई थी, वहां किसानों से निर्बाध धान खरीदी के लिए सभी तैयारियां पूरी की गई हैं।

किसान उत्साहपूर्वक धान खरीद केंद्रों में पहुंच रहे हैं। इस क्रम में प्राथमिक सहकारी समिति बेमचा में धान बेचने आए किसान प्रहलाद चंद्राकर और देवेन्द्र साहू ने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में किसानों के हित में उठाए गए कदमों से उन्हें भरोसा है कि उनका धान उचित मूल्य पर सुरक्षित तरीके से खरीदी जाएगा। दोनों किसानों ने खरीदी प्रक्रिया की पारदर्शिता और केंद्रों की सुव्यवस्था की सराहना की।

Paddy purchase : किसानों ने मोबाइल ऐप और टोकन प्रणाली की सुविधा की भी प्रशंसा की। ग्राम कौंदकेरा के प्रहलाद चंद्राकर ने बताया कि घर से ही मोबाइल ऐप द्वारा टोकन काटा गया और आज उन्होंने 550 कट्टा धान बेमचा मंडी में बेचने लाया। उन्होंने बताया कि धान की तौल सही तरीके से हो रही है और बारदाना भी आसानी से मिल रहा है।

Paddy purchase : किसान देवेंद्र साहू ने भी बताया कि उनके 25 एकड़ खेत से लगभग 60 क्विंटल धान उन्होंने केंद्र में बेचने लाए हैं। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि धान खरीदी उनके लिए त्यौहार जैसा अवसर है और सरकार की व्यवस्था से उन्हें खुशी मिली है।

Paddy purchase : बेमचा सहकारी समिति में अब तक 34 किसानों का टोकन काटा गया है। इस केंद्र में 5 पंचायतों के 12 गांवों के किसान नियमित रूप से धान बेचने आते हैं। प्रशासन ने सुनिश्चित किया है कि सभी केंद्रों में पारदर्शी और सुगम प्रक्रिया के साथ धान खरीदी हो और किसानों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।

Share The News

Latest YouTube Videos

Petrol Crisis: Raipur में Petrol के लिए लंबी कतारें, कई पेट्रोल पंप सूखे, देखिए राजधानी का नजारा...

Petrol Crisis: Raipur में Petrol के लिए लंबी कतारें, कई पेट्रोल पंप सूखे, देखिए राजधानी का नजारा...

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

cement companies : सीमेंट के दाम बेकाबू: कंपनियों की मनमानी, NITI Aayog की सलाह से खलबली

cement companies : सीमेंट के दाम बेकाबू: कंपनियों की मनमानी, NITI Aayog की सलाह से खलबली

Gold-Silver Import Duty Hike: सरकार के फैसले से सोना ₹11,000 महंगा, चांदी ₹3 लाख के पार...

Gold-Silver Import Duty Hike: सरकार के फैसले से सोना ₹11,000 महंगा, चांदी ₹3 लाख के पार...

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

दूध पर महंगाई का झटका अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए दाम..

दूध पर महंगाई का झटका अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए दाम..

रायपुर म पेट्रोल पंप मन म भारी भीड़, डीजल-पेट्रोल कमी के डर ले लगिस लंबा कतार

रायपुर म पेट्रोल पंप मन म भारी भीड़, डीजल-पेट्रोल कमी के डर ले लगिस लंबा कतार

रायपुर ज्वेलरी चोरी केस 90 लाख की वारदात, मुख्य आरोपी ने की आत्महत्या

रायपुर ज्वेलरी चोरी केस 90 लाख की वारदात, मुख्य आरोपी ने की आत्महत्या

रायपुर में हाईवोल्टेज ड्रामा, 35 फीट ऊंचे होर्डिंग पर चढ़ी युवती

रायपुर में हाईवोल्टेज ड्रामा, 35 फीट ऊंचे होर्डिंग पर चढ़ी युवती

रायपुर में आज RCB vs KKR मुकाबला, शाहरुख खान के आने की चर्चा

रायपुर में आज RCB vs KKR मुकाबला, शाहरुख खान के आने की चर्चा

महापौर का साला गिरफ्तार, पुलिस की पूछताछ जारी

महापौर का साला गिरफ्तार, पुलिस की पूछताछ जारी

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

भोपाल में मंत्री विश्वास सारंग ने किया श्रमदान, प्राचीन बावड़ी की सफाई अभियान में हुए शामिल

sarang-cleaning-campaign-bhopal: सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश...

शिवराज सरकार का बड़ा फैसला: आलीराजपुर के 66 गांवों की बदलेगी तस्वीर…

alirajpur-64-road-project:आदिवासी बहुल आलीराजपुर जिले के आजाद नगर (भाबरा) क्षेत्र...

देवास की पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 3 मजदूरों की मौत; कई की हालत गंभीर

dewas-patakha-factory-big-blast: मध्यप्रदेश के देवास जिले के टोककला स्थित पटाखा...

Related Articles

Popular Categories