Raipur News: पंडरी कपड़ा मार्केट में नगर निगम की कार्रवाई, जेसीबी से हटाया गया अवैध कब्जा

Sanjay Sahu
Raipur News

Raipur News: रायपुर। राजधानी रायपुर के पंडरी कपड़ा मार्केट में नगर निगम ने अवैध कब्जे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। शुक्रवार को निगम की टीम पंडरी स्थित प्रकाश होजरी होलसेल शॉप पहुंची और जेसीबी की मदद से नाली पर किए गए अवैध निर्माण को हटाया।

Raipur News: जानकारी के अनुसार, दुकान संचालक ने नाली को पाटकर उस पर निर्माण कर लिया था। इससे नाली की नियमित सफाई नहीं हो पा रही थी। स्थानीय बस्तीवासियों ने इसकी शिकायत नगर निगम से की थी। उनका कहना था कि बारिश के दौरान नाली जाम होने से पानी की निकासी प्रभावित होती है और आसपास की बस्ती में जलभराव की समस्या पैदा हो जाती है।

Raipur News: शिकायत मिलने के बाद नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की। अधिकारियों ने बताया कि सार्वजनिक नाली पर किया गया निर्माण पूरी तरह अवैध था, इसलिए उसे हटाया गया है।

Raipur News: नगर निगम ने साफ किया है कि शहर में नालियों, सड़कों और शासकीय भूमि पर किए गए अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। अधिकारियों ने लोगों से सार्वजनिक संपत्ति पर अतिक्रमण नहीं करने और नियमों का पालन करने की अपील की है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *