निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : संयुक्त अरब अमीरात के दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के आसपास दो ड्रोन गिरने की घटना सामने आई है, जिससे इलाके में कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया।दुबई मीडिया ऑफिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर जानकारी देते हुए बताया कि इस घटना में चार लोग घायल हो गए हैं।
Authorities confirm that two drones fell in the vicinity of Dubai International Airport (DXB) a short while ago, resulting in minor injuries to two Ghanaian nationals and one Bangladeshi national, and moderate injuries to one Indian national. Air traffic is operating as normal.
— Dubai Media Office (@DXBMediaOffice) March 11, 2026
भारतीय नागरिक को आई मध्यम चोट
अधिकारियों के मुताबिक, घायलों में दो घाना के नागरिक और एक बांग्लादेशी नागरिक को मामूली चोटें आई हैं, जबकि एक भारतीय नागरिक को मध्यम चोट लगी है।घटना के तुरंत बाद सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
हवाई यातायात पर नहीं पड़ा असर
दुबई प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ड्रोन गिरने की घटना के बावजूद हवाई यातायात पूरी तरह सामान्य रूप से चल रहा है।एयरपोर्ट पर उड़ानों के संचालन में किसी प्रकार की बाधा नहीं आई है।
सुरक्षा एजेंसियां कर रही जांच
घटना के बाद स्थानीय सुरक्षा एजेंसियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है।अधिकारियों का कहना है कि ड्रोन के गिरने के कारणों और इससे जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।











