Saturday, March 7, 2026
22.5 C
Raipur

Chhattisgarh Road Quality Standards : सीएम विष्णुदेव साय ने PWD अधिकारियों को दी चेतावनी; घटिया सड़क निर्माण पर होगी कड़ी कार्रवाई

Chhattisgarh Road Quality Standards : रायपुर (06 मार्च 2026): मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन में लोक निर्माण विभाग (PWD) के कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा की। उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव की उपस्थिति में आयोजित इस बैठक में मुख्यमंत्री ने सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर चिंता जताई और भविष्य के लिए सख्त निर्देश जारी किए।

गुणवत्ता पर कोई समझौता नहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क निर्माण केवल एक तकनीकी कार्य नहीं है, बल्कि यह आमजन की सुविधा और सरकार की विश्वसनीयता से जुड़ा विषय है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे निर्माण पूरा होने के बाद नहीं, बल्कि निर्माण के दौरान ही फील्ड में जाकर गुणवत्ता की सतत निगरानी करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि जो ठेकेदारी ‘बिलो रेट’ (निर्धारित दर से कम) पर काम ले रहे हैं, उन पर विशेष नजर रखी जाए और उन्हें समय-सीमा के भीतर मानक गुणवत्ता के साथ काम पूरा करना ही होगा।

संपर्कहीन गांवों को मिलेगी राहत मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में लगभग 300 ऐसे गांव हैं, जहां बरसात के दौरान आवागमन पूरी तरह ठप हो जाता है। इन गांवों को पुल-पुलियों और सड़कों के माध्यम से जोड़ने का कार्य अब सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। बैठक में विशेष रूप से लैलूंगा–तमनार मार्ग और नेशनल हाईवे-43 (353 किमी) समेत बस्तर क्षेत्र की 17 सड़कों और पुल-पुलिया निर्माण के कार्यों की समीक्षा की गई।

आधुनिक तकनीक और बेहतर डिजाइन भवन निर्माण के संदर्भ में मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि अब शासकीय भवनों का निर्माण पुरानी ढर्रे की बजाय आधुनिक डिजाइनों के आधार पर होना चाहिए। उन्होंने भूमि के बेहतर उपयोग के लिए वर्टिकल संरचना को बढ़ावा देने और राजभवन गेस्ट हाउस को गरिमामय स्वरूप में तैयार करने को कहा।

निगरानी का नया तंत्र सड़कों के गड्ढों और मरम्मत को लेकर मुख्यमंत्री ने एक ऐसा तंत्र विकसित करने का निर्देश दिया है, जिससे सड़कों की खराब स्थिति की जानकारी समय रहते मिल सके और तुरंत मरम्मत की जा सके। उन्होंने बड़ी सड़क परियोजनाओं को व्यापक प्रचार-प्रसार के साथ जनता के सामने प्रस्तुत करने को भी कहा, ताकि लोगों को विकास कार्यों की जानकारी मिल सके।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam  मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Related Articles

Popular Categories