Tuesday, June 9, 2026
34.7 C
Raipur

Barwani News :बड़वानी में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना, काका ने 7 साल की भतीजी से दुष्कर्म कर की हत्या

Barwani News : बड़वानी : बड़वानी जिले के राजपुर थाना क्षेत्र में एक 7 वर्षीय बालिका के साथ लैंगिक अपराध और हत्या का मामला सामने आया है। बालिका का शव 26 जनवरी 2026 को ग्राम मुंडला स्थित इंदिरा सागर नहर से बरामद किया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चिकित्सकों ने बालिका के गुप्तांग में चोटें और पानी में डूबने तथा दम घुटने से मृत्यु होने की पुष्टि की। इस गंभीर अपराध के मद्देनजर, अज्ञात आरोपी के खिलाफ राजपुर थाने में भारतीय न्याय संहिता और बाल लैंगिक अपराधों से संरक्षण अधिनियम, 2012 (पॉक्सो एक्ट) की संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

 

Barwani News : मामले की गंभीरता को देखते हुए,पुलिस अधीक्षक बड़वानी जगदीश डावर ने थाना प्रभारी राजपुर निरीक्षक विक्रमसिंह बामनिया को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस राजपुर आयुष कुमार अलावा के मार्गदर्शन में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने मुखबिर तंत्र, तकनीकी, वैज्ञानिक और मनोवैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर गहन विवेचना की। विवेचना के दौरान मृतिका के परिजनों और साक्षियों के बयानों के आधार पर बालिका के काका (चाचा) पर संदेह गहराया। पुलिस ने उसे अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

 

Barwani News : उसने बताया कि 25 जनवरी 2026 की रात लगभग 8 बजे, जब परिवार के अन्य सदस्य सो रहे थे और पिता खेत पर सिंचाई के लिए गए थे, तब उसने अपनी सौतेली मां के पुत्र की 7 वर्षीय बेटी को उठाया। आरोपी बालिका को घर के पीछे नहर के समीप ले गया और उसके साथ लैंगिक अपराध किया, जिससे बालिका को गंभीर चोटें आईं। बालिका के रोने-चिल्लाने पर, आरोपी ने उसे जान से मारने की नीयत से नहर के पानी में फेंक दिया, जिसके परिणामस्वरूप बालिका की पानी में डूबने और दम घुटने से मृत्यु हो गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उसे किशोर न्यायालय में पेश किया जाएगा।

 

 

 

Share The News

Latest YouTube Videos

Nandanvan Bird Sanctuary Case: नंदनवन में भ्रष्टाचार का 'पक्षी विहार'! SDO आरपी दुबे पर गिरेगी गाज!

Nandanvan Bird Sanctuary Case: नंदनवन में भ्रष्टाचार का 'पक्षी विहार'! SDO आरपी दुबे पर गिरेगी गाज!

Raipur New Gen Hospital: रायपुर में खुला New Gen Hospital, महिलाओं और मरीजों को मिलेगा समग्र उपचार

Raipur New Gen Hospital: रायपुर में खुला New Gen Hospital, महिलाओं और मरीजों को मिलेगा समग्र उपचार

Bacheli News: 10 परिवारों पर बेदखली की तलवार, जान बचाने के नाम पर घर छोड़ने का आदेश

Bacheli News: 10 परिवारों पर बेदखली की तलवार, जान बचाने के नाम पर घर छोड़ने का आदेश

Chhattisgarh Corruption:55 लाख एकड़ जमीन घोटाला,मंत्री से पटवारी तक भ्रष्टाचार में डूबे हैं अधिकारी

Chhattisgarh Corruption:55 लाख एकड़ जमीन घोटाला,मंत्री से पटवारी तक भ्रष्टाचार में डूबे हैं अधिकारी

Vedanta plant accident: वेदांता ब्लास्ट ने छीन लिया पिता का साया, देखिए दर्दनाक कहानी...

Vedanta plant accident: वेदांता ब्लास्ट ने छीन लिया पिता का साया, देखिए दर्दनाक कहानी...

Congress Protest:  महंगाई-बिजली-पानी को लेकर कांग्रेस का सरकार पर बड़ा हमला

Congress Protest: महंगाई-बिजली-पानी को लेकर कांग्रेस का सरकार पर बड़ा हमला

Latest YouTube Shorts

जंगल सफारी में करोड़ों के नए झूलों पर चला बुलडोजर, सरकारी धन की बर्बादी पर घिरे अधिकारी

जंगल सफारी में करोड़ों के नए झूलों पर चला बुलडोजर, सरकारी धन की बर्बादी पर घिरे अधिकारी

MP News: जिम में वर्कआउट नहीं, चली रॉड और धारदार हथियार!

MP News: जिम में वर्कआउट नहीं, चली रॉड और धारदार हथियार!

Devendra Yadav कुर्ते को लेकर नया विवाद, वायरल वीडियो पर उठे सवाल

Devendra Yadav कुर्ते को लेकर नया विवाद, वायरल वीडियो पर उठे सवाल

खान सर पर केस दर्ज! फायरिंग मामले में नया खुलासा

खान सर पर केस दर्ज! फायरिंग मामले में नया खुलासा

बागेश्वर सरकार का बड़ा बयान, हिंदू समाज को किया एकजुट रहने का आह्वान

बागेश्वर सरकार का बड़ा बयान, हिंदू समाज को किया एकजुट रहने का आह्वान

Weather News: Chhattisgarh में बदलेगा मौसम, 60 KMH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Weather News: Chhattisgarh में बदलेगा मौसम, 60 KMH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Salasar Balaji Prabhat Aarti : सलासर बालाजी धाम में प्रभात आरती, भक्ति से गूंजा पूरा परिसर

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : राजस्थान के चूरू जिले में...

Mahakal Bhasma Aarti : उज्जैन महाकाल मंदिर में दिव्य भस्म आरती! “हर-हर महादेव” के जयघोष से गूंजा परिसर

उज्जैन : मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित विश्वप्रसिद्ध महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग...

Related Articles

Popular Categories