Saturday, March 7, 2026
21 C
Raipur

CG NEWS: साय सरकार की नाकामी उजागर : समिति प्रबंधकों को टारगेट से अधिक धान खरीदी करने पर फटकार, किसान क्यों नहीं बेच पाए धान

CG NEWS: रायपुर : छत्तीसगढ़ में धान खरीदी को लेकर एक बार फिर विवाद खड़ा हो गया है। 31 जनवरी को खरीदी की अंतिम तिथि नजदीक आते ही एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें कथित तौर पर अधिकारी समिति प्रबंधकों को टारगेट से अधिक धान खरीदी करने पर फटकार लगाते और चेतावनी देते सुनाई दे रहे हैं। इस ऑडियो ने खरीदी व्यवस्था की पारदर्शिता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

CG NEWS: वायरल ऑडियो में समिति प्रबंधकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान टोकन की स्थिति को लेकर बातचीत हो रही है। हरदी गांव के समिति प्रबंधक यह कहते सुने जा रहे हैं कि उनके केंद्र में धान खरीदी का आंकड़ा 58 तक पहुंच सकता है। इस पर अधिकारी नाराजगी जताते हुए कहते हैं कि “तुम ही टारगेट क्रॉस कर रहे हो।” आगे बातचीत में प्रबंधक बताते हैं कि पटवारी टोकन वेरीफाई कर रहे हैं, इसके बावजूद टोकन कट रहे हैं और 11 किसान अब भी लंबित हैं।

CG NEWS: इसके बाद अधिकारी सभी समिति प्रबंधकों को निर्देश देते हैं कि फिलहाल किसी भी किसान का नया टोकन न काटा जाए और जो आवेदन आएं, उन्हें पेंडिंग रखा जाए। यहां तक कहा गया कि ऑनलाइन एंट्री भी न की जाए। साथ ही हरदी समिति प्रबंधक को यह कहकर चेतावनी दी गई कि “तुम देख लो, शिकायत बहुत आ रही है।” ऑडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि मामला सारंगढ़ जिले से जुड़ा है, हालांकि प्रशासन की ओर से अब तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

CG NEWS: इस मामले पर राजनीति भी तेज हो गई है। सारंगढ़ की कांग्रेस विधायक उत्तरी गणपत जांगड़े ने कहा कि सरकार किसानों से धान खरीदना ही नहीं चाहती। उन्होंने आरोप लगाया कि वायरल ऑडियो में साफ तौर पर अधिकारी किसानों का धान न लेने की बात कर रहे हैं। विधायक ने कहा कि समिति प्रबंधकों को धमकाया जा रहा है कि यदि टोकन काटोगे तो अंजाम भुगतना पड़ेगा।

CG NEWS: जांगड़े ने आगे कहा कि भाजपा सरकार आने के बाद किसान लगातार परेशान हैं। छोटे किसान धूप में घंटों खड़े रहते हैं, लेकिन उनका धान नहीं खरीदा जा रहा। उन्होंने मांग की कि ऑडियो में जिन अधिकारी व्यास नारायण का नाम सामने आ रहा है, उन पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं इस पूरे मामले पर सारंगढ़-बिलाईगढ़ कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे से प्रतिक्रिया लेने की कोशिश की गई, लेकिन उनका कोई जवाब सामने नहीं आया।

CG NEWS: सरकार की ओर से दावा किया जा रहा है कि खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में अब तक 23.48 लाख किसानों से धान की खरीदी की जा चुकी है और करीब 29,597 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। सरकार का कहना है कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और डिजिटल है। हालांकि वायरल ऑडियो ने इन दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं और किसानों की परेशानी एक बार फिर चर्चा में आ गई है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam  मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Related Articles

Popular Categories