Saturday, April 4, 2026
28.1 C
Raipur

CG Adult Video Controversy : सिंगर किशन सेन पर FIR की मांग, छात्र संगठन ने दी चेतावनी…

रायपुर। CG Adult Video Controversy : छत्तीसगढ़ी संस्कृति और भाषा के अपमान को लेकर छात्र संगठन सख्त हो गया है। सिनेमा 36.एम.ए. छत्तीसगढ़ी छात्र संगठन ने थाना विधानसभा क्षेत्र में एक लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए यूट्यूब सिंगर किशन सेन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

छात्र संगठन का आरोप है कि एक यूट्यूब चैनल पर ‘टुरी के बड़े-बड़े’ नामक वीडियो एल्बम में अश्लील और आपत्तिजनक कंटेंट के माध्यम से छत्तीसगढ़ी अस्मिता, परंपरा और संस्कृति का उपहास उड़ाया गया है। शिकायत में कहा गया है कि इस प्रकार की सामग्री न केवल युवा वर्ग को भ्रमित करती है, बल्कि समाज में नकारात्मक संदेश भी देती है।

संगठन के अध्यक्ष ऋतुराज साहू ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की, तो संगठन सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि यह पहला मौका नहीं है जब इस यूट्यूबर ने विवादास्पद वीडियो बनाए हों — पूर्व में भी उसकी सामग्री पर आपत्ति जताई जा चुकी है।

संगठन ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे कंटेंट को तत्काल हटाया जाए और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी कलाकार छत्तीसगढ़ी संस्कृति के अपमान की हिम्मत न कर सके।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

भोपाल में ड्यूटी से लौटते वक्त पुलिसकर्मी बना फरिश्ता, घायल को पहुंचाया अस्पताल

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल...

LPG संकट पर बड़ा फैसला! इंदौर में नए कनेक्शन बंद, भोपाल में सख्ती

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्य प्रदेश के इंदौर और...

M.P News : सिंगरौली में मजदूरों का हंगामा, NTPC गेट पर प्रदर्शन

निशानेबाज न्यूज डेस्क: मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में NTPC...

M.P में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शानदार शुरुआत, तिलक लगाकर हुआ बच्चों का स्वागत

निशानेबाज न्यूज डेस्क: मध्यप्रदेश में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27...

M.P Crime : ग्वालियर में शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 5 बाइक बरामद

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : ग्वालियर शहर की कोतवाली थाना...

M.P News : इंदौर से हवाई यात्रा हुई महंगी, किराए में 35% तक उछाल, आम यात्रियों पर असर

निशानेबाज न्यूज डेस्क: मिडिल ईस्ट में बढ़ते ईरान-अमेरिका तनाव...

M.P News : भोपाल में PNG नेटवर्क विस्तार को मिली रफ्तार, मामले पर केंद्र का बड़ा फैसला

निशानेबाज न्यूज डेस्क: राजधानी भोपाल में पाइप्ड नेचुरल गैस...

Related Articles

Popular Categories