Sunday, September 20, 2026
Home Madhya Pradesh Burhanpur news : जनपद सदस्य के पति ने नाबालिक को मारी टक्कर,...

Burhanpur news : जनपद सदस्य के पति ने नाबालिक को मारी टक्कर, गुस्साए ग्रामीणों ने की पिटाई

Burhanpur news : बुरहानपुर : बुरहानपुर जिले के रास्तीपुरा क्षेत्र में एक नाबालिक को कार से टक्कर लगने का मामला सामने आया है। घटना में शामिल व्यक्ति जनपद सदस्य के पति हैं और पेशे से डॉक्टर बताए जा रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार, टक्कर लगने के तुरंत बाद नाबालिक घायल हो गया। गुस्साए क्षेत्रवासियों ने कार में बैठे डॉक्टर पर हमला कर दिया और लात-घूसों से पिटाई की। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है।

Burhanpur news : शिकारपुर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की भीड़ से डॉक्टर को बचाते हुए सुरक्षित स्थान पर ले गई। फिलहाल डॉक्टर को मेडिकल सहायता प्रदान की गई है।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोग इस घटना को लेकर नाराज हैं और नाबालिक के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here