Sunday, May 17, 2026
32.3 C
Raipur

Arrest of Kapil Yadav : ग्वालियर में कपिल यादव की गिरफ्तारी से बौखलाए गुर्गों का तांडव, बीच बाजार में ताबड़तोड़ फायरिंग

Arrest of Kapil Yadav : भूपेन्द्र भदौरिया/ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में सोमवार को पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। सुबह शॉर्ट एनकाउंटर में कुख्यात गुंडे कपिल यादव की गिरफ्तारी से बौखलाए उसके गुर्गों ने दोपहर में शहर की कानून व्यवस्था को सीधी चुनौती दे दी। मुरार थाना क्षेत्र के सदर बाजार में बाइक सवार चार नकाबपोश बदमाशों ने एक ज्वेलरी की दुकान पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं।

ज्वेलर्स महावीर जैन की दुकान पर हमला

बदमाशों ने सदर बाजार स्थित ज्वेलर्स महावीर जैन की दुकान को निशाना बनाया। उन्होंने न सिर्फ जैन की दुकान पर गोलियां चलाईं, बल्कि आसपास और आमने-सामने की दुकानों को भी नहीं बख्शा। इस अंधाधुंध फायरिंग से पूरे बाजार में दहशत फैल गई।

गोली लगने से हलवाई जख्मी इस गोलीबारी में महावीर जैन के यहां शादी समारोह के खाने का ऑर्डर लेने आए आगरा के हलवाई गुड्डू जैन को पैर में गोली लगी है। उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मोटे विवाद में है फायरिंग का कारण

महावीर जैन के परिवारजनों ने सीधे तौर पर इस घटना के पीछे गिरफ्तार हुए गुंडे कपिल यादव के साथी राजेश यादव और कपिल के गुर्गों का हाथ बताया है।

  • जमीन विवाद: फरियादी आकाश (महावीर जैन के बेटे) ने बताया कि उनके पिता का बदमाश कपिल यादव और राजेश यादव के साथ जमीन को लेकर पुराना विवाद चल रहा है, जिसकी शिकायत पुलिस से भी की गई थी।

  • बदले की कार्रवाई: महावीर जैन को सबक सिखाने की धमकी कपिल यादव पहले ही दे चुका था। परिवार का कहना है कि जैसे ही सुबह कपिल यादव को पुलिस ने एनकाउंटर में गिरफ्तार किया, उसके सहयोगी बौखला गए और उन्होंने बदला लेने के लिए दोपहर में बीच बाजार आकर अंधाधुंध फायरिंग की।

Arrest of Kapil Yadav : बाजार बंद, बीजेपी नेताओं ने जताया आक्रोश

इस गोलीबारी की घटना के बाद मुरार का सदर बाजार दहशत में आ गया और व्यापारियों ने तुरंत बाजार बंद कर दिया। सूचना मिलने पर कई भाजपा नेता भी मौके पर पहुंचे।

  • बीजेपी के वरिष्ठ नेता मुन्नालाल गोयल और प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने घटनास्थल का जायजा लिया।

  • मुन्नालाल गोयल ने कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि इस तरह की वारदात व्यापारी बर्दाश्त नहीं करेंगे।

मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों पर कड़ी कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (Additional SP) अनु बेनीवाल ने बताया कि बदमाशों को पकड़ने के लिए टीमें लगाई गई हैं और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, जिसमें बदमाश कैद हुए हैं। यह वारदात पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

48 घंटे में महंगाई के 3 बड़े झटके दूध, CNG और पेट्रोल डीजल महंगे

48 घंटे में महंगाई के 3 बड़े झटके दूध, CNG और पेट्रोल डीजल महंगे

दूध पर महंगाई का झटका अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए दाम..

दूध पर महंगाई का झटका अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए दाम..

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories