C.G News : रायपुर में वकील की विवादित सोशल मीडिया पोस्ट पर बवाल, लिखा-हिंदू इबादत क्या जानें, ये लोग काफिर, FIR दर्ज

0
192

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के राजातालाब इलाके में एक वकील द्वारा सोशल मीडिया पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद विवाद खड़ा हो गया है। बताया जा रहा है कि वकील ने अपने सोशल मीडिया स्टेटस में हिंदू देवी-देवताओं और हिंदुत्व को लेकर विवादित टिप्पणी की, जिसके बाद यह पोस्ट तेजी से वायरल हो गई।

पोस्ट सामने आने के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया और हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया।

हिंदू संगठनों ने दर्ज कराई शिकायत

मामले की जानकारी मिलने पर हिंदू संगठन के कार्यकर्ता सिविल लाइन थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। संगठन के प्रतिनिधियों का कहना है कि सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी से हिंदू समाज की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची हैकार्यकर्ताओं ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।

Read More : C.G News : बिलासपुर में फ्रिज ब्लास्ट से लगी भीषण आग, महिला की जिंदा जलकर मौत

सोशल मीडिया स्टेटस से बढ़ा विवाद

जानकारी के मुताबिक अंजुम खान नाम का व्यक्ति, जो पेशे से वकील बताया जा रहा है और राजातालाब का निवासी है, उसने अपने सोशल मीडिया स्टेटस पर रमजान की शुभकामनाएं देने के साथ हिंदू देवी-देवताओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।पोस्ट वायरल होने के बाद यह मामला तेजी से चर्चा में गया।

थाने के बाहर नारेबाजी

विवादित पोस्ट देखने के बाद हिंदू संगठन के तुलेश यादव ने इस पर आपत्ति जताई। इसके बाद संगठन के कई कार्यकर्ता रविवार को सिविल लाइन थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए नारेबाजी की।

पुलिस ने दर्ज की FIR, इलाके में बढ़ाई गश्त

मामले की गंभीरता को देखते हुए रायपुर पुलिस अलर्ट हो गईसिविल लाइन थाना क्षेत्र और राजातालाब इलाके में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है।

पुलिस ने हिंदू संगठनों की शिकायत के आधार पर धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में आरोपी वकील के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है और उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here