Stock Market Today: सेंसेक्स-निफ्टी में हल्की बढ़त, मेटल और बैंकिंग शेयरों में तेजी

Rahul Goshwami

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  शेयर बाजार में आज यानी 16 मार्च को हल्की तेजी देखने को मिल रही है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स करीब 100 अंक की बढ़त के साथ 74,700 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया। वहीं निफ्टी लगभग 50 अंक की तेजी के साथ 23,200 के आसपास ट्रेड कर रहा है।

बाजार में आज सेक्टोरल आधार पर मिला-जुला रुख देखने को मिल रहा है। मेटल, एनर्जी और बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में बढ़त दर्ज की जा रही है, जबकि ऑटो और आईटी सेक्टर के शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है।

IDBI बैंक के शेयर में बड़ी गिरावट

आज के कारोबार में IDBI बैंक का शेयर करीब 13 रुपये यानी लगभग 14% टूटकर 79 रुपये के स्तर पर आ गया। बाजार में यह खबर सामने आई है कि सरकार बैंक में अपनी अधिकांश हिस्सेदारी बेचने की योजना को फिलहाल रद्द कर सकती है।इस खबर के बाद निवेशकों में अनिश्चितता बढ़ गई, जिसके चलते शेयर में तेज बिकवाली देखने को मिली।

Read More : C.G News : बिलासपुर में फ्रिज ब्लास्ट से लगी भीषण आग, महिला की जिंदा जलकर मौत

एशियाई बाजारों का हाल

आज एशियाई शेयर बाजारों में ज्यादातर इंडेक्स गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आए।

  • जापान का निक्केई इंडेक्स 1.25% गिरकर 53,138 पर

  • चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 1% गिरकर 4,053 पर

  • दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 0.35% गिरकर 5,467 पर

  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.40% बढ़कर 25,565 पर

GSP क्रॉप साइंस का IPO आज से खुला

एग्रोकेमिकल सेक्टर की कंपनी GSP क्रॉप साइंस का आईपीओ आज यानी 16 मार्च से निवेश के लिए खुल गया है। निवेशक इस इश्यू में 18 मार्च तक आवेदन कर सकेंगे।

कंपनी इस मेनलाइन आईपीओ के जरिए करीब ₹400 करोड़ जुटाने की योजना बना रही है। इसमें निवेश करने के लिए न्यूनतम निवेश राशि ₹14,720 तय की गई है।

अमेरिकी बाजारों में रही गिरावट

13 मार्च को अमेरिकी शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली थी।

  • डाउ जोन्स 119 अंक (0.26%) गिरकर 46,558 पर बंद हुआ

  • नैस्डैक कंपोजिट 0.93% गिरकर 22,105 पर बंद हुआ

  • S&P 500 40 अंक (0.61%) गिरकर 6,632 पर बंद हुआ

शुक्रवार को बाजार में आई थी बड़ी गिरावट

इससे पहले 13 मार्च को भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी। उस दिन सेंसेक्स 1,470 अंक (1.93%) गिरकर 74,564 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 488 अंक (2.06%) गिरकर 23,151 के स्तर पर बंद हुआ था।हालांकि आज बाजार में हल्की रिकवरी के संकेत दिखाई दे रहे हैं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *