Chhattisgarh News: सुशासन तिहार में हंगामा और रिश्वतखोरी के मामले, बिलासपुर में नेता-विधायक की बहस तो कोरबा में बाबू गिरफ्तार

Gautam Rawat
Chhattisgarh News:

Chhattisgarh News: रायपुर। प्रदेश में चल रहे सुशासन तिहार के दौरान अलग-अलग जिलों से विवाद और अनियमितताओं के मामले सामने आए हैं। बिलासपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला और बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक के बीच तीखी बहस हो गई। वहीं कोरबा में एक सरकारी कर्मचारी को रिश्वत लेते हुए एसीबी ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

Chhattisgarh News: बिलासपुर जिले के गोड़ी गांव में आयोजित पंचायत स्तरीय शिविर में सड़क, बिजली, पानी और खाद जैसी समस्याओं को लेकर किसानों ने अपनी बात रखी। इसी दौरान कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला और विधायक धरमलाल कौशिक के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो बाद में विवाद में बदल गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Chhattisgarh News: उधर, दुर्ग जिले में भी सुशासन तिहार के शिविर के दौरान भाजपा नेता पुराण देशमुख और जनपद पंचायत सीईओ रूपेश पांडे के बीच तीखी बहस देखने को मिली। सामुदायिक भवन की राशि से जुड़ी जानकारी को लेकर शुरू हुआ विवाद बढ़ गया और मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया।

Chhattisgarh News: वहीं कोरबा में आयोजित शिविर के दौरान सहायक ग्रेड-2 कर्मचारी प्रदीप मिश्रा को एसीबी की टीम ने 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। आरोप है कि उन्होंने एक सेवानिवृत्त शिक्षक के काम के बदले रिश्वत की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया। इन घटनाओं ने सुशासन तिहार के दौरान प्रशासनिक व्यवस्था और पारदर्शिता को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *