C.G News : बिलासपुर में फ्रिज ब्लास्ट से लगी भीषण आग, महिला की जिंदा जलकर मौत

0
217

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां घर में रखे फ्रिज के अचानक ब्लास्ट होने से भीषण आग लग गई, जिसमें 57 वर्षीय बुजुर्ग महिला जया अग्रवाल की जिंदा जलकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे के समय महिला घर में अकेली थीं और उन्हें बाहर निकलने का मौका नहीं मिल पाया।

लिंगियाडीह इलाके में हुआ हादसा

यह घटना लिंगियाडीह कॉलोनी में साईं मंदिर के पीछे स्थित मकान में हुई। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि फ्रिज के कंप्रेशर में गैस लीक या शॉर्ट सर्किट के कारण ब्लास्ट हुआ, जिससे अचानक आग लग गई।आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरे कमरे को अपनी चपेट में ले लिया।

Read More : जबलपुर : युवतियों को ब्लैकमेल करने वाला गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर करता था गलत काम

आग की लपटों के कारण नहीं बच पाईं महिला

हादसे के दौरान जया अग्रवाल घर में अकेली थींअचानक लगी आग और धुएं के कारण उन्हें बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। पड़ोसियों ने उनकी चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचकर मदद करने की कोशिश की, लेकिन आग की तेज लपटों के कारण वे घर के अंदर नहीं जा सके।

दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक घर का बड़ा हिस्सा जल चुका था और महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी।

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने इस मामले में प्रारंभिक तौर पर दुर्घटना का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैअधिकारियों के अनुसार पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हादसे के सटीक कारणों का पता चल सकेगा।घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है और स्थानीय लोग इस हादसे से बेहद दुखी हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here