मुंगेली। Mungeli Breaking : जिले के पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जारी आदेश के मुताबिक 2 उपनिरीक्षक (S.I), 5 सहायक उपनिरीक्षक (ASI) सहित कुल 38 पुलिसकर्मियों का तबादला कर दिया गया है। इस तबादला सूची को लेकर विभाग में हलचल तेज हो गई है।
बताया जा रहा है कि यह बदलाव कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के उद्देश्य से किया गया है। जिन पुलिसकर्मियों को इधर से उधर किया गया है, उनमें थानों में तैनात पुराने स्टाफ से लेकर हाल ही में पदस्थ अधिकारी भी शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी सूची में कई नाम चौंकाने वाले हैं, जिनके तबादले की उम्मीद विभाग के भीतर भी नहीं की जा रही थी।
सूत्रों के अनुसार, आगामी त्योहारी सीजन और संभावित राजनीतिक गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए यह कार्रवाई की गई है।










