Tuesday, August 25, 2026
Home Chhattisgarh Balod News : रेल पटरी पर थककर सो गए मजदूर, ट्रेन की...

Balod News : रेल पटरी पर थककर सो गए मजदूर, ट्रेन की चपेट में आकर 2 की मौत, 2 घायल

बालोद। Balod News : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में शुक्रवार तड़के एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें दो प्रवासी मजदूरों की जान चली गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा उस वक्त हुआ जब झारखंड से मजदूरी करने आए 11 युवक दल्लीराजहरा-कुसुमकसा रेलवे लाइन पर पैदल सफर कर रहे थे।

Balod News : थकावट के कारण पांच मजदूर रेलवे पटरी पर बैठकर कुछ देर आराम करने लगे। बताया जा रहा है कि थकान इतनी थी कि उन्हें वहीं नींद आ गई। सुबह करीब 4 बजे जब एक ट्रेन उसी पटरी से गुजरी, तो चार युवक उसकी चपेट में आ गए। इनमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो घायल मजदूरों को 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया है।

अन्य छह साथी, जो आगे निकल चुके थे, हादसे से बाल-बाल बच गए। यह घटना दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र में हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतकों की शिनाख्त झारखंड निवासियों के रूप में हुई है, जो यहां निर्माण कार्यों में मजदूरी के लिए आए थे।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here