C.G News : रायगढ़ में भाजपा महिला पार्षद ने जहर खाकर की आत्महत्या की कोशिश, शहर में मचा हड़कंप

0
197

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। रायगढ़ नगर निगम की भाजपा महिला पार्षद नेहा देवांगन ने कथित रूप से जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की, जिसके बाद पूरे शहर में सनसनी फैल गई।घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और पड़ोसी उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज जारी है।

वार्ड क्रमांक 2 से हैं भाजपा पार्षद

मिली जानकारी के अनुसार नेहा देवांगन रायगढ़ नगर निगम के वार्ड क्रमांक 2 से भारतीय जनता पार्टी की पार्षद हैंबताया जा रहा है कि गुरुवार को उन्होंने अपने घर में जहर खा लिया, जिसके बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई।

Read More : C.G News : बड़ी खबर! अब रायपुर से रीवा पहुंचना और भी आसान! 17 मार्च से शुरू होगी सीधी फ्लाइट, जानें किराया-शेड्यूल

अस्पताल में चल रहा इलाज

परिजनों को जैसे ही घटना की जानकारी मिली, उन्होंने तुरंत पड़ोसियों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया।अस्पताल सूत्रों के अनुसार महिला पार्षद का इलाज जारी है और डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी स्थिति पर नजर रख रही है

डॉक्टरों ने बताया कि फिलहाल उनकी स्थिति खतरे से बाहर है, लेकिन एहतियात के तौर पर उन्हें 24 घंटे तक ऑब्जर्वेशन में रखा गया है

आत्महत्या की कोशिश के कारण अभी स्पष्ट नहीं

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि पार्षद ने यह कदम क्यों उठाया। घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ हैपरिजनों ने भी इस मामले में अभी कोई ठोस जानकारी नहीं दी है। हालांकि स्थानीय स्तर पर घरेलू कारणों की चर्चा हो रही है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला पार्षद की तबीयत सामान्य होने के बाद उनका बयान लिया जाएगाउनके बयान के आधार पर ही घटना के पीछे की वास्तविक वजह सामने सकेगी।

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं किसी तरह का मानसिक दबाव, पारिवारिक विवाद या अन्य कारण तो इस घटना के पीछे नहीं हैं

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here