M.P News : आयुष्मान योजना में धोखाधड़ी पर ‘मोहन’ सरकार का चला ‘हंटर’, जबलपुर और ग्वालियर के 2 अस्पताल निलंबित

Rahul Goshwami
CM Mohan Yadav

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्यप्रदेश सरकार ने आयुष्मान भारत योजना में अनियमितताओं और धोखाधड़ी के मामलों पर सख्त कदम उठाते हुए दो निजी अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई की है। जबलपुर के लाइफ मेडिसिटी हॉस्पिटल और ग्वालियर के ब्राह्मणी अस्पताल को योजना से निलंबित कर दिया गया है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार दोनों अस्पतालों में योजना के तहत उपचार से जुड़े मामलों में गंभीर अनियमितताएं पाई गई थीं। इससे पहले भी जांच के दौरान इन अस्पतालों पर भारी जुर्माना लगाया जा चुका था।

पहले भी लग चुका है लाखों का जुर्माना

प्रशासनिक कार्रवाई के तहत जबलपुर के लाइफ मेडिसिटी हॉस्पिटल पर 46 लाख 99 हजार 990 रुपए का अर्थदंड लगाया गया था। वहीं ग्वालियर के ब्राह्मणी अस्पताल पर 21 लाख 8 हजार 300 रुपए का जुर्माना लगाया गया था।बार-बार अनियमितताओं के सामने आने के बाद सरकार ने दोनों अस्पतालों को आयुष्मान योजना से निलंबित करने का निर्णय लिया है।

Read More : M.P News : इंदौर में फूड सेफ्टी की सख्ती! मैदानों और जिम के बाहर लगने वाली दुकानों का निरीक्षण

गैस संकट पर सीएम मोहन यादव का बयान

प्रदेश में घरेलू गैस की कमी को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्पष्ट किया है कि राज्य में गैस की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में घरेलू गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और नागरिकों को किसी प्रकार की चिंता करने की जरूरत नहीं है।सीएम ने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए सख्त व्यवस्था कर रही हैं। साथ ही प्रदेश में पीएनजी (PNG) और सीएनजी (CNG) की उपलब्धता भी पूरी तरह सामान्य है।

आज जारी होगी लाडली बहना योजना की 34वीं किस्त

मुख्यमंत्री मोहन यादव आज मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की 34वीं किस्त जारी करेंगे। इस योजना के तहत प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख से अधिक महिलाओं के बैंक खातों में राशि ट्रांसफर की जाएगी।मुख्यमंत्री ग्वालियर जिले के घाटीगांव स्थित शबरी माता आश्रम से सिंगल क्लिक के माध्यम से राशि अंतरित करेंगे। इस योजना के जरिए प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *