Gwalior Viral Video : पुलिस की मौजूदगी में रिलायंस पेट्रोल पंप पर हमला, स्टाफ को पीटा, जमकर तोड़फोड़, वीडियो वायरल

Parivesh
Gwalior Viral Video : पुलिस की मौजूदगी में रिलायंस पेट्रोल पंप पर हमला, स्टाफ को पीटा, जमकर तोड़फोड़, वीडियो वायरल

ग्वालियर। Gwalior Viral Video : मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर में खुलेआम गुंडागर्दी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। महाराजपुरा थाना क्षेत्र के डीडी नगर स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप पर सोमवार को कुछ बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। न सिर्फ पंप में तोड़फोड़ की गई, बल्कि वहां तैनात स्टाफ और सुरक्षा गार्ड को भी बेरहमी से पीटा गया।

Gwalior Viral Video : जानकारी के मुताबिक, इस पेट्रोल पंप की जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते सोमवार को कुछ गुंडे हथियारों और डंडों के साथ मौके पर पहुंचे और अचानक हमला बोल दिया। उन्होंने काउंटर, मशीनें, शीशे और अन्य सामान तोड़ डाले।

पुलिस बनी रही मूक दर्शक

सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि इस घटना के दौरान पुलिस मौके पर मौजूद थी, लेकिन उन्होंने हस्तक्षेप करने के बजाय मूक दर्शक बने रहना बेहतर समझा। इससे बदमाशों के हौसले और बुलंद हो गए और उन्होंने ताबड़तोड़ हमला जारी रखा। स्थानीय लोगों में इस घटना के बाद भारी दहशत का माहौल है। लोगों का कहना है कि अगर पुलिस की मौजूदगी में इस तरह की खुलेआम गुंडागर्दी हो सकती है, तो आमजन की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी?

प्रशासन पर उठे सवाल

घटना के बाद सोशल मीडिया पर वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि बदमाश कैसे पेट्रोल पंप में तोड़फोड़ कर रहे हैं और पुलिस बिना कोई ठोस कार्रवाई किए केवल देखती रही। अब पुलिस और प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लग रहे हैं।

फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन अब सवाल यह है कि क्या इस तरह की घटनाओं पर समय रहते रोक लगेगी या फिर कानून व्यवस्था सवालों के घेरे में ही रहेगी?

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *