Indore Crime : चंदन नगर थाना क्षेत्र स्थित किसान को बंधक बनाकर हुई लूटपाट, लोहे की रॉड से अलमारी का ताला तोड़कर की लूट

Parivesh
Indore Crime

Indore Crime : इंदौर : इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में बदमाशों ने एक किसान को बंधक बनाकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया, घटना नावदापंथ स्थित किसान के फार्म हाउस की है,जानकारी के अनुसार देर रात अज्ञात बदमाश फार्म हाउस में घुस गए और किसान को बंधक बना लिया, बदमाशों ने लोहे की रॉड से अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे नकदी, चेन और मोबाइल फोन लूट लिए, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए, घटना की सूचना मिलते ही चंदन नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है, पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है

Indore Crime : चंदन नगर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने किसान के घर धावा बोलकर सनसनीखेज डकैती को अंजाम दिया, करीब आधा दर्जन बदमाशों ने किसान और उसके परिवार को बंधक बनाकर बुरी तरह पीटा और गले पर चाकू रखकर जान से मारने की धमकी दी,जानकारी के अनुसार, चंदन नगर के नावथा पंथ इलाके में किसान मोतीलाल अपने परिवार के साथ रह रहा था.

Indore Crime : रात करीब डेढ़ बजे हथियारों से लैस 10 से अधिक बदमाश घर में घुस आए, बदमाशों ने किसान को बंधक बनाकर लात-घूंसों से पीटा और चाकू गले पर रख दिया, इसके बाद लोहे की रॉड से अलमारी का लॉक तोड़कर उसमें से चेन, तीन मोबाइल और करीब एक लाख रुपए नकद लूट लिए, घटना के दौरान कमल और रोहित समेत कर्मचारियों के हाथ-पैर भी बांध दिए गए और उनके गले से चांदी की चेन निकाल ली गई, जाते-जाते आरोपी कर्मचारियों के मोबाइल खेत में फेंककर फरार हो गए, पीड़ित किसान का कहना है कि घर में 10 से 12 बदमाश घुसे थे, घटना की जानकारी मिलते ही चंदन नगर पुलिस मौके पर पहुंची और लूट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है, फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *