MP Politics: दतिया उपचुनाव भाजपा ने ठोकी जीत की ताल, मंत्री राकेश सिंह बोले- विकास के दम पर फिर बनेगी सरकार

Anuj Nirala

MP Politics: दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भारतीय जनता पार्टी ने उपचुनाव में अपनी जीत का भरोसा जताते हुए विकास कार्यों और सरकार की योजनाओं को अपनी सबसे बड़ी ताकत बताया है। प्रदेश सरकार के मंत्री राकेश सिंह ने मीडिया से बातचीत में दावा किया कि दतिया की जनता विकास और सुशासन के आधार पर भाजपा को एक बार फिर अपना समर्थन देगी।

‘मोदी और मोहन यादव के नेतृत्व में बढ़ा जनता का विश्वास’

मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में जनता का विश्वास लगातार मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंच रहा है, जिसका सकारात्मक असर चुनावों में भी देखने को मिलेगा।उन्होंने दावा किया कि दतिया उपचुनाव में भाजपा को जनता का व्यापक समर्थन मिलेगा और पार्टी निश्चित रूप से जीत दर्ज करेगी।

Datia By Election 2026: दिग्विजय सिंह, जीतू पटवारी समेत कांग्रेस के दिग्गज एक मंच पर, अनूप शिवचरण पाठक के घर बनी उपचुनाव जीत की रणनीति

‘सत्ता पक्ष का विधायक विकास को देता है गति’

MP Politics: राकेश सिंह ने कहा कि जब किसी क्षेत्र का विधायक सत्ता पक्ष से होता है, तो विकास कार्यों को गति मिलती है और शासन स्तर पर योजनाओं को तेजी से मंजूरी मिलती है। इसके विपरीत विपक्ष के विधायक अधिकतर समय विरोध की राजनीति में व्यस्त रहते हैं, जिससे विकास कार्य प्रभावित होते हैं।उन्होंने कहा कि भाजपा का उद्देश्य राजनीति नहीं, बल्कि क्षेत्र का समग्र विकास है और सरकार लगातार सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई तथा बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर काम कर रही है।

‘दतिया की जनता विकास के नाम पर देगी समर्थन’

MP Politics: मंत्री ने विश्वास जताया कि दतिया की जनता विकास की प्राथमिकता को अच्छी तरह समझती है और क्षेत्र में जारी विकास कार्यों की निरंतरता बनाए रखने के लिए भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा विकास, सुशासन और जनकल्याण के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जा रही है और उसे सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।

MP Agriculture: MP ने अनाज भंडारण में बनाई बड़ी छलांग, 35 लाख मीट्रिक टन क्षमता के साथ देश में 5वें स्थान पर; पंजाब-हरियाणा समेत कई राज्य पीछे

फिलहाल दतिया उपचुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस दोनों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। ऐसे में आने वाले दिनों में राजनीतिक बयानबाजी और चुनावी गतिविधियां और अधिक तेज होने की संभावना है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *