Friday, August 28, 2026
Home Madhya Pradesh Sehore : “मैं हूँ अभिमन्यु” अभियान के तहत पपेट शो से जागरूकता...

Sehore : “मैं हूँ अभिमन्यु” अभियान के तहत पपेट शो से जागरूकता कार्यक्रम

सीहोर (सुनील शर्मा) – जिला सीहोर में पुलिस विभाग द्वारा संचालित “मैं हूँ अभिमन्यु” अभियान के तहत कोतवाली थाने क्षेत्र में आज पपेट शो आयोजित किए गए। यह अभियान 23 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक चलाया जा रहा है और इसका उद्देश्य समाज में सहयोग, सम्मान और समानता की भावना को बढ़ावा देना है।

अभियान के सातवें दिन पपेट शो के माध्यम से समाज में व्याप्त कुरीतियों और अपराधों के प्रति नागरिकों को जागरूक किया गया। परशुराम चौराहा, दुर्ग दास राठौर पार्क और अन्य जगहों पर आयोजित कार्यक्रमों में छात्रों, महिलाओं, बच्चों और बालिकाओं को दहेज प्रथा, रूढ़िवादिता, भ्रूण हत्या और लिंग भेद जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जानकारी दी गई।

पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला के नेतृत्व में यह अभियान लोगों में संवेदनशीलता और सतर्कता बढ़ाने पर केंद्रित है। कार्यक्रम में कोतवाली थाने प्रभारी रविंद्र यादव, सीएसपी अभिनंदना शर्मा और पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

सीएसपी अभिनंदना शर्मा ने बताया कि पपेट शो के जरिए सामाजिक बुराइयों के खिलाफ लोगों में जागरूकता फैलाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे ऐसे अभियान में सहयोग करें और समाज में व्याप्त गलत प्रथाओं को समाप्त करने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

बाइट: सीएसपी अभिनंदना शर्मा – “पपेट शो के माध्यम से हम समाज में व्याप्त कुरीतियों के खिलाफ लोगों को जागरूक कर रहे हैं।”

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here