Monday, June 22, 2026
29.6 C
Raipur

Drain Management Barwani : चेम्बर का गंदा पानी ग्रामीणों के लिए बना संकट, पार्षद पर लापरवाही का आरोप

Drain Management Barwani : बड़वानी। जिला मुख्यालय के नवलपुरा क्षेत्र में सीवर और नाली प्रबंधन की घोर लापरवाही से स्थानीय लोगों का जीवन दूभर हो गया है। एक फूटे हुए चेम्बर से लगातार बह रहे गंदे पानी के कारण कॉलोनीवासियों में भारी आक्रोश है। समस्या से तंग आए रहवासियों ने आज खुलकर विरोध प्रदर्शन किया और क्षेत्र के पार्षद व नगर पालिका प्रशासन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए।

Drain Management Barwani : फूटा पाइप, 20 परिवारों का जीना हुआ मुहाल
स्थानीय निवासी शिवम पाटीदार, सरदाज बाई और कैलास गिरी गोस्वामी ने बताया कि उनकी कॉलोनी की गली मेन रोड से जुड़ी है, जहां लगभग 20 परिवार रहते हैं। यहां बनी नाली का पाइप लगातार फूटता रहता है, जिसके कारण आगे के घरों का सारा गंदा पानी कॉलोनी की गलियों में फैल जाता है। नतीजतन, लोगों का घर से बाहर निकलना तक मुश्किल हो गया है।

नवलपुरा के जिस घर के सामने चेम्बर फूटा हुआ है, उस घर के मालिक का नाम साखिर बताया गया है।

Drain Management Barwani : पार्षद प्रतिनिधि पर लगाया अनदेखी का आरोप
रहवासियों का कहना है कि इस समस्या को लेकर उन्होंने कई बार नगर पालिका में आवेदन दिया, लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई। उनका सीधा आरोप क्षेत्र के पार्षद और पार्षद प्रतिनिधि पर है।

“क्षेत्र के पार्षद प्रतिनिधि रवि यादव को बार-बार जानकारी दी गई, पर ना जवाब मिलता है और ना ही फोन उठाया जाता है। हम पार्षद और पार्षद प्रतिनिधि से खुश नहीं हैं, क्योंकि ज़मीन स्तर पर कोई भी कार्य नहीं हो रहा है। लोगों की समस्या सुनने तक का समय पार्षद के पास नहीं है।”

100 लोग प्रभावित, बच्चे हो रहे बीमार
नवलपुरा के इस क्षेत्र में लगभग 80 से 100 लोग प्रभावित हैं। सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं और बच्चों को हो रही है। लोगों ने बताया कि पूजा-पाठ के लिए घर से निकलने वाली महिलाओं को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है, वहीं गंदगी फैलने और बदबू के कारण कई बच्चे बीमार हुए हैं और उन्हें अस्पताल तक ले जाना पड़ा है।

सीएम हेल्पलाइन और उग्र आंदोलन की चेतावनी
आक्रोशित रहवासियों ने प्रशासन को साफ चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि अगर जल्द ही उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो वे मुख्यमंत्री हेल्पलाइन (CM हेल्पलाइन) में शिकायत करेंगे और उग्र आंदोलन भी करेंगे।

शिवम पाटीदार, निवासी

“हम रोज इसी गंदगी में जीने को मजबूर हैं। बच्चे बीमार पड़ रहे हैं। हमने कई बार पार्षद को बताया, पर कोई सुनता नहीं। अगर दो दिन में सफाई नहीं हुई तो हम सब मिलकर सड़क पर उतरेंगे।”

कैलास गिरी गोस्वामी, निवासी

“गंदगी के कारण बदबू इतनी है कि घर में बैठना मुश्किल है। पार्षद का काम जनता की सेवा करना है, लेकिन वे फोन तक नहीं उठाते। हम इस लापरवाही को अब और बर्दाश्त नहीं करेंगे।”

स्थानीय नागरिकों ने नगर पालिका प्रशासन से तत्काल इस गंभीर समस्या पर कार्रवाई कर लोगों को राहत देने की मांग की है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Re-NEET exam: Raipur में Exam Center के बाहर हंगामा, क्या बोले कैंडिडेट्स

Re-NEET exam: Raipur में Exam Center के बाहर हंगामा, क्या बोले कैंडिडेट्स

Ram Mandir Donation Case: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी, चंपत राय पर एक्शन लगभग तय! जानिए पूरी कहानी

Ram Mandir Donation Case: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी, चंपत राय पर एक्शन लगभग तय! जानिए पूरी कहानी

NEET Re Exam: नीट री-एग्जाम से पहले NTA की बड़ी चूक! छात्र को भारत की जगह UAE में मिला एग्जाम सेंटर

NEET Re Exam: नीट री-एग्जाम से पहले NTA की बड़ी चूक! छात्र को भारत की जगह UAE में मिला एग्जाम सेंटर

Indore Metro project : मेट्रो निर्माण में बड़ी लापरवाही, कार पर गिरा भारी छज्जा

Indore Metro project : मेट्रो निर्माण में बड़ी लापरवाही, कार पर गिरा भारी छज्जा

CG CM House meeting: क्या छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल में होगा बदलाव? रात को क्यों बुलाए गए सभी मंत्री..

CG CM House meeting: क्या छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल में होगा बदलाव? रात को क्यों बुलाए गए सभी मंत्री..

CG Electricity Tariff Hike: छत्तीसगढ़ में बिजली दर बढ़ोतरी पर बवाल: नगाड़ा बजाकर कांग्रेस का विरोध

CG Electricity Tariff Hike: छत्तीसगढ़ में बिजली दर बढ़ोतरी पर बवाल: नगाड़ा बजाकर कांग्रेस का विरोध

Latest YouTube Shorts

NEET 2026 : दो दिन बाद 21 जून होगी NEET 2026 परीक्षा, तैयारियों में जुटे लाखों छात्र

NEET 2026 : दो दिन बाद 21 जून होगी NEET 2026 परीक्षा, तैयारियों में जुटे लाखों छात्र

Breaking News : वैष्णो देवी पहुंचे अक्षय कुमार, मां भगवती के किए दर्शन

Breaking News : वैष्णो देवी पहुंचे अक्षय कुमार, मां भगवती के किए दर्शन

CG News : देखिए Depucty CM Arun Sao साहब...मुंगेली में ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

CG News : देखिए Depucty CM Arun Sao साहब...मुंगेली में ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखते बच्चों का वीडियो वायरल

रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखते बच्चों का वीडियो वायरल

मंच पर भड़के शिवराज सिंह चौहान! भाषण के बीच लगाई फटकार

मंच पर भड़के शिवराज सिंह चौहान! भाषण के बीच लगाई फटकार

CG News: 1 जुलाई ले महंगी होही बिजली! जानव कतेक बढ़ही बिल?

CG News: 1 जुलाई ले महंगी होही बिजली! जानव कतेक बढ़ही बिल?

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories