Monday, August 17, 2026
Home National चेन्नई मेट्रो ब्लू लाइन में तकनीकी खराबी, कोच में अंधेरा… अंडरग्राउंड पैदल...

चेन्नई मेट्रो ब्लू लाइन में तकनीकी खराबी, कोच में अंधेरा… अंडरग्राउंड पैदल चलते दिखे लोग

chennai metro
चेन्नई मेट्रो में पावर फेलियर

चेन्नई : मंगलवार सुबह चेन्नई की ब्लू लाइन मेट्रो पर अचानक आई तकनीकी खराबी ने यात्रियों की मुश्किलें बढ़ा दीं।सेंट्रल मेट्रो और हाईकोर्ट स्टेशन के बीच अचानक एक मेट्रो ट्रेन रुक गई, जिसके बाद कोच में अंधेरा हो गया और यात्री लगभग 10 मिनट तक फंसे रहे। इस दौरान न तो लाइट काम कर रही थी और न ही वेंटिलेशन सही तरीके से चल रहा था, जिससे यात्री परेशान हो उठे।

ट्रेन में अचानक गायब हुई बिजली
यात्रियों ने बताया कि ट्रेन के रुकते ही पूरी पावर सप्लाई बंद हो गई। कोच के अंदर अचानक अंधेरा छा गया।लोग घबराने लगे, लेकिन मेट्रो स्टाफ ने सभी को शांत रहने की अपील की।कुछ यात्रियों ने मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाकर स्थिति संभाली। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में यात्री अंधेरी सुरंग में रेलिंग पकड़कर पैदल चलते दिखाई दे रहे हैं।

Read More : Jharkhand Politics : झारखंड में भूचाल! BJP से गुप्त मुलाकात… क्या NDA में जाएंगे हेमंत सोरेन?

500 मीटर पैदल चलकर हाईकोर्ट स्टेशन पहुंचाए गए यात्री
करीब 10 मिनट बाद मेट्रो अधिकारियों ने यात्रियों को सूचित किया कि ट्रेन को तुरंत चालू करना संभव नहीं है।इसके बाद सभी को सुरक्षित रूप से लगभग 500 मीटर दूर हाईकोर्ट स्टेशन तक पैदल ले जाया गया।मेट्रो सुरक्षा टीम सुरंग में मौजूद रही और यात्रियों को एक-एक करके बाहर निकाला।

Read More : Sanchar Saathi App : विवादों के बीच अब हर नए स्मार्टफोन में संचार साथी ऐप होगा प्री-इंस्टॉल! जानें क्यों साइबर फ्रॉड से बचाव के लिए जरुरी

मेट्रो प्रशासन की सफाई: तकनीकी गड़बड़ी बनी वजह
चेन्नई मेट्रो रेल ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि ब्लू लाइन पर यह पावर आउटेज या किसी तकनीकी गड़बड़ी के चलते हुआ है।कुछ देर रुकावट के बाद ब्लू और ग्रीन दोनों लाइनों पर सेवाएं बहाल कर दी गईं।

मेट्रो प्रशासन ने X पर पोस्ट किया: “ब्लू लाइन और ग्रीन लाइन पर ट्रेन सेवाएं पूरी तरह सामान्य हैं। हुई असुविधा के लिए खेद है।”

यात्रियों में आक्रोश
इस घटना के बाद यात्रियों ने मेट्रो प्रशासन की तकनीकी और सुरक्षा तैयारी पर सवाल उठाए हैं।कई लोगों ने सोशल मीडिया पर लिखा कि सुरंग में पैदल चलना बेहद जोखिमभरा था।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here