Gwalior Hit and Run : बेलगाम स्कॉर्पियो का भयानक मंजर, वीडियो वायरल…

Parivesh

ग्वालियर | Gwalior Hit and Run : ग्वालियर के पुरानी छावनी थाना क्षेत्र में ऋतुराज होटल के पास एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे ट्रांसफार्मर से जा भिड़ा। इस हादसे में ई-रिक्शा में सवार महिला, पुरुष और बच्चों सहित करीब पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। गनीमत रही कि ट्रांसफार्मर से कोई तार नहीं टूटा, वरना हादसा और गंभीर हो सकता था।

यह पूरी घटना सड़क किनारे लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में साफ दिख रहा है कि स्कॉर्पियो ने पीछे से आकर टक्कर मारी और मौके से फरार हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश जारी है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *