Thursday, May 21, 2026
31.1 C
Raipur

MP Politics : कैबिनेट बैठक से पहले हड़कंप, कैबिनेट बैठक के विरोध में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों को किया नजरबंद

MP Politics :पिपरिया/पचमढ़ी : पचमढ़ी में मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित कैबिनेट बैठक से पहले हड़कंप मच गया। बैठक का विरोध करने पहुंचे कांग्रेसियों को पुलिस ने नजरबंद कर दिया। कांग्रेस नेता नगर के बनखेड़ी रोड स्थित सिद्धिका गार्डन और कल्लू खापा पेट्रोल पंप के पास काले झंडे लेकर खड़े थे।

MP Politics :जैसे ही इसकी सूचना प्रशासन को मिली, मंगलवारा पुलिस ने बनखेड़ी रोड स्थित सिद्धिका गार्डन से कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया।वहीं स्टेशन रोड पुलिस ने कल्लू खापा मोड़ पर मौजूद महिला और पुरुष कांग्रेसियों को पकड़कर पिपरिया स्थित सेंट जोसेफ स्कूल में बनाई गई अस्थायी जेल में नजरबंद कर दिया।

MP Politics :प्रदर्शनकारियों का कहना था कि वे शांतिपूर्ण तरीके से सरकार की किसान विरोधी नीतियों, मूंग की खरीदी बंद करने और गेहूं-चना के भुगतान में देरी के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या लोकतांत्रिक देश में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना भी अपराध बन गया है?

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories