Sunday, August 23, 2026
Home Chhattisgarh Kondagaon News: जिले में दूसरे पंजीकृत अखबारों के नाम से एडिटिंग कर...

Kondagaon News: जिले में दूसरे पंजीकृत अखबारों के नाम से एडिटिंग कर चलाई जा रही है भ्रामक खबरें

Kondagaon News
Kondagaon News

Kondagaon News: रामकुमार भारद्वाज/ कोंडागांव :- समाचार पत्रों के नाम एवं लोगो का दुरुपयोग कर फर्जी समाचार प्रसारित किए जाने का मामला प्रकाश मे आया है, जिसमें पंजीकृत अखबारों के नाम से फर्जी तरीके से जिले की खबरों को एडिट कर बाकायदा सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है ज्ञात हों की सोशल मीडिया, विशेषकर व्हाट्सएप के विभिन्न समूहों में कुछ अज्ञात/संबंधित व्यक्तियों द्वारा दैनिक समाचार पत्रों के नाम, लोगो एवं स्वरूप का दुरुपयोग करते हुए फर्जी समाचार तैयार कर व्यापक रूप से प्रसारित किया जा रहा है,इन फर्जी प्रकाशनों में समाचार पत्रों की पहचान एवं विश्वसनीयता का अनुचित लाभ उठाकर आमजन को भ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा है.

Kondagaon News: यह कृत्य न केवल संबंधित समाचार पत्रों एवं पत्रकारों की साख को ठेस पहुँचाने वाला है, बल्कि समाज में भ्रम फैलाने, भ्रामक सूचना प्रसारित करने तथा मीडिया की विश्वसनीयता को नुकसान पहुँचाने वाला गंभीर विषय है। मामले पर कोंडागांव प्रेस एंड मीडिया फ़ेडरेशन सह प्रेस क्लब ने जिला कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना व एसपी पंकज चंद्रा को मामले से अवगत कराते आवेदन सौपा है, अध्यक्ष प्रेस क्लब सुरेंद्र सोनपिपरे ने कहा कि ऐसे मामलों पर समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो भविष्य में कोई भी व्यक्ति किसी भी समाचार पत्र के नाम एवं स्वरूप का दुरुपयोग कर भ्रामक एवं असत्य जानकारी प्रसारित कर सकता है.

प्रेस क्लब अध्यक्ष सोनपिपरे ने कहा की मामले पर कलेक्टर महोदया एवं एसपी महोदय से अनुरोध किया गया है की उक्त प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर संबंधित दोषी व्यक्तियों की पहचान की जाए तथा उनके विरुद्ध प्रचलित विधि के अनुसार उचित वैधानिक कार्रवाई की जाए, जिससे भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो तथा पत्रकारिता की गरिमा एवं आमजन का विश्वास सुरक्षित रह सके।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here