Pandit Dhirendra Shastri : बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र शास्त्री पहुंचे छत्तीसगढ़, बोले-बस्तर में सबसे ज्यादा धर्मांतरण का खतरा, करेंगे पदयात्रा

0
181
Pandit Dhirendra Shastri
Pandit Dhirendra Shastri

Pandit Dhirendra Shastri : बिलासपुर। बागेश्वर धाम प्रमुख पंडित धीरेंद्र शास्त्री आज बिलासपुर पहुंचे। मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने धर्मांतरण, नक्सलवाद और हिंदू राष्ट्र को लेकर बड़ी बातें कहीं। शास्त्री ने कहा कि भारत में सबसे अधिक धर्मांतरण का खतरा बस्तर क्षेत्र में है इसलिए वे छत्तीसगढ़ में जल्द ही पदयात्रा शुरू करेंगे। साथ ही बताया कि वे जशपुर में एशिया के सबसे बड़े चर्च के सामने कथा करेंगे।

Pandit Dhirendra Shastri : पंडित शास्त्री ने कहा, “छत्तीसगढ़ की भूमि पवित्र है। यह प्रभु श्रीराम का ननिहाल है, यहां आकर आत्मिक प्रसन्नता मिलती है।” उन्होंने बस्तर में माओवाद के खिलाफ चल रहे अभियानों को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, गृह मंत्री विजय शर्मा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को साधुवाद दिया।

 

READ MORE: Jabalpur News : रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया आरक्षक, सोने के जेवर और बुलेट बाइक छोड़ने के एवज में मांगी थी 55 हजार की रिश्वत

 

Pandit Dhirendra Shastri : पं. शास्त्री ने नक्सलियों से मुख्यधारा में लौटने की अपील करते हुए कहा कि “भारत को भारत रहने दें। विदेशी ताकतों से लड़ने के लिए भारत को एकजुट रहना होगा। हम भारत को अखंड और हिंदू राष्ट्र के रूप में देखना चाहते हैं। उन्होंने यह भी घोषणा की कि 7 नवंबर से दिल्ली से वृंदावन तक पदयात्रा की जाएगी और यह आंदोलन अब संतों के कमंडल से निकलेगा।

 

READ MORE : MP NEWS : बोलेरो में ले जाई जा रही थी अवैध शराब, 48 पेटी शराब जब्त, हादसे के बाद चालक फरार

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here