Raipur News : देशभर के 1000 से अधिक बुनकर जुटेंगे रायपुर में, ‘वोकल फॉर लोकल’ के जरिए हस्तकरघा उद्योग को सशक्त बनाने पर होगा मंथन

Sanjay Sahu
Raipur News

Raipur News : रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 23 और 24 अगस्त 2025 को सहकार भारती बुनकर प्रकोष्ठ का प्रथम राष्ट्रीय अधिवेशन जैनम् मानस भवन में आयोजित होगा। इस दो दिवसीय सम्मेलन में देशभर से 1000 से अधिक चुनिंदा बुनकर और विशेषज्ञ शामिल होकर हस्तकरघा उद्योग की चुनौतियों, अवसरों और नवीनतम नवाचारों पर चर्चा करेंगे।

Raipur News : सहकार भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. उदय जोशी ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 2025 को अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष घोषित किया है। इस अवसर पर आयोजित अधिवेशन में ‘बिना संस्कार नहीं सहकार, बिना सहकार नहीं उद्धार’ की भावना को आगे बढ़ाया जाएगा।

Raipur News : बुनकरों की चुनौतियाँ

Raipur News : भारत की समृद्ध हस्तकरघा परंपरा आज बाजार, पूंजी और तकनीक की कमी से जूझ रही है। बुनकरों की आय सीमित होने, युवाओं के उदासीन रवैये, डिजिटल प्लेटफॉर्म से दूरी और बिचौलियों की भूमिका के कारण यह व्यवसाय संकट में है।

Raipur News : ‘वोकल फॉर लोकल’ से उम्मीद

Raipur News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘वोकल फॉर लोकल’ पहल बुनकरों के लिए नई संभावनाएं खोल सकती है। सीधा बाजार संपर्क, डिजिटल उपस्थिति और स्वदेशी उत्पादों की मांग बढ़ाकर यह पहल बुनकरों को आर्थिक व तकनीकी रूप से सशक्त बना सकती है।

Raipur News : अधिवेशन के प्रमुख अतिथि

Raipur News : सम्मेलन में केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह, केंद्रीय एमएसएमई मंत्री जीतनराम मांझी, छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और सहकारिता मंत्री केदार कश्यप शामिल होंगे। केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह को भी आमंत्रित किया गया है।

Raipur News : अधिवेशन का उद्देश्य बुनकरों के लिए मार्केटिंग, तकनीकी प्रशिक्षण, सरकारी योजनाओं का लाभ और डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ाव जैसे ठोस कदम तय करना है, ताकि यह पारंपरिक कला केवल जीवित ही न रहे बल्कि वैश्विक स्तर पर भारत की पहचान बने। नारा:“हस्तकरघा बुनकरों को सशक्त बनाएं, भारत की विरासत को बचाएं।

 

 

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *