Raigarh Police Raid: रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़ किराए के मकान में चल रहे सेक्स रैकेट पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महिला दलाल समेत 3 गिरफ्तार

Raigarh Police Raid:गौरी शंकर गुप्ता\ रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में देह व्यापार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए किराये के मकान में संचालित हो रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। थाना चक्रधरनगर क्षेत्र के छोटे अतरमुड़ा स्थित साईं मंगलम गली में चल रहे इस अवैध कारोबार पर पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से छापा मारकर महिला दलाल सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

Raigarh Police Raid: जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह को सूचना मिली थी कि छोटे अतरमुड़ा स्थित एक किराये के मकान में महिलाओं से देह व्यापार कराया जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा और ट्रैफिक डीएसपी उत्तम प्रताप सिंह के नेतृत्व में थाना चक्रधरनगर एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम गठित की गई।

पाइंटर बनाकर भेजा गया ग्राहक

Raigarh Police Raid: सूचना की पुष्टि और साक्ष्य जुटाने के लिए पुलिस ने एक पाइंटर को ग्राहक बनाकर संबंधित मकान में भेजा। तय संकेत मिलने के बाद पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर दबिश दी। पुलिस की अचानक कार्रवाई से वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।

READ MORE: Raipur Crime News:नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, रायपुर में कुख्यात महिला अपराधी मुस्कान रात्रे जिला बदर, 6 जिलों में प्रवेश पर बैन

कमरों में आपत्तिजनक स्थिति में मिले लोग

Raigarh Police Raid: छापेमारी के दौरान मकान के बाहर मौजूद महिला ने अपना नाम गुंजन चौहान (36 वर्ष) निवासी सारंगढ़-बिलाईगढ़ बताया। पुलिस जब मकान के भीतर पहुंची तो एक कमरे में एक महिला और एक पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में मिले। पूछताछ में पुरुष ने अपनी पहचान नेहरू चौहान (37 वर्ष) निवासी डोंगरीपाली, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के रूप में बताई।

Raigarh Police Raid: वहीं दूसरे कमरे में दो महिलाओं के साथ एक अन्य व्यक्ति मौजूद मिला। उसने अपना नाम मीर रविउल (34 वर्ष) बताया, जो मूल रूप से पश्चिम बंगाल का निवासी है और वर्तमान में जशपुर जिले में रह रहा था।

Raigarh Police Raid: कार्रवाई के दौरान कुल तीन युवतियों को पुलिस संरक्षण में लिया गया, जबकि महिला दलाल सहित दो पुरुष ग्राहकों को गिरफ्तार कर लिया गया।

तलाशी में मिली आपत्तिजनक सामग्री

Raigarh Police Raid: महिलाओं की गरिमा और संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए महिला पुलिसकर्मियों द्वारा कमरों की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई। साथ ही पाइंटर द्वारा दिए गए 2,500 रुपये नकद भी महिला दलाल के कब्जे से जब्त किए गए।

Raigarh Police Raid: पूछताछ के दौरान महिला दलाल ने स्वीकार किया कि उसने उक्त मकान किराये पर लेकर अवैध रूप से देह व्यापार का संचालन कर रखा था।

पीटा एक्ट के तहत मामला दर्ज

Raigarh Police Raid: पुलिस ने मामले में अपराध क्रमांक 300/2026 दर्ज करते हुए महिला दलाल गुंजन चौहान तथा आरोपी नेहरू चौहान और मीर रविउल के खिलाफ अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 की धारा 3, 4 एवं 5 के तहत कार्रवाई की है। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि इस गिरोह से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं।

पुलिस टीम की रही अहम भूमिका

Raigarh Police Raid: इस कार्रवाई में साइबर थाना प्रभारी टीआई विजय चेलक, एएसआई भागीरथी चौधरी, ज्योत्सना शर्मा, महिला प्रधान आरक्षक जेनिपा पन्ना, रेणु सिंह, प्रधान आरक्षक करूणेश राय, दुर्गेश सिंह, रूपराम पटेल, बुजलाल गुर्जर, आरक्षक जगमोहन ओगरे, पुष्पेन्द्र जाटवर, महेश पंडा, संतराम केंवट, नवीन शुक्ला, विकास प्रधान, जितेन्द्र कुर्रे एवं महिला आरक्षक मेनका चौहान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

READ MORE: छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए खुशखबरी! इजराइल में खुलीं 3500 नौकरियां, मिलेगी 2 लाख रुपये तक सैलरी

एसएसपी का सख्त संदेश

Raigarh Police Raid: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि महिलाओं के शोषण एवं अनैतिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ रायगढ़ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा।

Raigarh Police Raid: उन्होंने कहा, “देह व्यापार जैसे संगठित अपराधों में शामिल व्यक्तियों को कानून के दायरे में लाया जाएगा। महिलाओं के शोषण से जुड़े मामलों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।”

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories