Saturday, August 15, 2026
Home Chhattisgarh Kawardha Road Accident : बाइक हादसा, दो युवकों की मौके पर मौत…

Kawardha Road Accident : बाइक हादसा, दो युवकों की मौके पर मौत…

0
182
Kawardha Road Accident
Kawardha Road Accident

Kawardha Road Accident : कवर्धा | कवर्धा जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत लोखान मोड़ के पास मंगलवार दोपहर एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान दांगुराम और रामधारी के रूप में हुई है।

Kawardha Road Accident : जानकारी के अनुसार, दोनों युवक भेलकी गांव से बाइक पर सवार होकर पंडरिया ब्लॉक मुख्यालय की ओर जा रहे थे। अचानक बाइक नियंत्रण खो बैठी और दोनों नाले में गिर गए, जिससे उनकी जान चली गई। हादसे का मंजर इतना भयावह था कि वहां मौजूद लोगों की सांसे थम गईं।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है। घटना की जांच के लिए मर्ग दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस जल्द ही इस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here