CG NEWS : प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़क हुई जर्जर, ग्रामीण खुद मुरम डालकर बना रहे रास्ता

0
165
CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS : रोशन सेन /माकड़ी – केंद्र सरकार की बहु चर्चित प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी सड़क कुछ ही वर्षों में जर्जर हालत में पहुंच गई है। 17 12 2019 को इस रोड का निर्माण किया गया था और इसकी लंबाई 4.11 किलोमीटर है। हालात इतने खराब हो चुके हैं कि अब गांव के लोग खुद ही मुरम डालकर रास्ता बनाने को मजबूर है विकासखंड माकड़ी के जरंडी गांव में ग्रामीणों ने अपने संसाधनों से सड़क की मरम्मत शुरू कर दी है.

 

CG NEWS : ग्रामीणों का कहना है की सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं जिससे बारिश में कीचड़ और फिसलन की वजह से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है स्कूल जाने वाले बच्चे, बीमार लोगों को अस्पताल ले जाने में हो रही परेशानी और खेती बाड़ी के कामों में बाधा के कारण ग्रामीणों ने खुद ही हाथ में फावड़ा उठा लिया। इससे पूर्व भी इस सड़क पर दो बार डामरीकरण तथा तीन बार पेच का कार्य भी करवाया गया है। महज 5 साल ही इस सड़क निर्माण

को हुए हैं। फिर भी यह इतनी जल्दी खराब हो गया जिससे अधिकारी एवं ठेकेदार कि इस पर पूरी गड़बड़ियां दिखाई दे रही है।

CG NEWS : प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी सड़कों का निर्माण गुणवत्ता मानकों के अनुसार होना चाहिए और उनके रखरखाव के लिए भी एक तय अवधि तक ठेकेदार जिम्मेदार है यदि सड़क समय से पहले ही खराब हो जाती है तो यह सीधे तौर पर भ्रष्टाचार या निर्माण में लापरवाही को दर्शाता है।

 

 

 

CG NEWS : जरन्डी सरपंच सुरेन्द्र पोयाम ने बताया -इस तरह की खराब सड़कों का जिम्मेदार इसके अधिकारी व ठेकेदार है जोंकि शासन अपना कार्य पूर्ण रूप से कर रहा है। फिर भी सड़क निर्माण में इतनी गड़बड़ी हो रही है जिसको देखते हुए हम ही सड़क को ठीक करने में लगे हुए हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here