Wednesday, August 19, 2026
Home Chhattisgarh CG Commissioner System: रायपुर के बाद दुर्ग और बिलासपुर में भी लागू...

CG Commissioner System: रायपुर के बाद दुर्ग और बिलासपुर में भी लागू हो सकती है कमिश्नरेट प्रणाली, सरकार कर रही विस्तार पर विचार

CG Commissioner System: रायपुर, छत्तीसगढ़ में पुलिस प्रशासन को अधिक प्रभावी और त्वरित बनाने की दिशा में सरकार बड़ा कदम उठाने की तैयारी में है। राजधानी रायपुर में लागू कमिश्नरेट प्रणाली के सकारात्मक अनुभवों के बाद अब दुर्ग और बिलासपुर में भी इस व्यवस्था को लागू करने पर विचार किया जा रहा है। इस संबंध में उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने संकेत दिए हैं।

CG Commissioner System:मीडिया से चर्चा के दौरान विजय शर्मा ने कहा कि राज्य में लंबे समय से पुलिस कमिश्नर प्रणाली की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। विभिन्न विभागों के बीच समन्वय की कमी के कारण कई छोटे-बड़े प्रशासनिक और कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में अनावश्यक देरी होती थी। कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने से निर्णय प्रक्रिया तेज होती है और आम जनता को भी त्वरित राहत मिलती है।

READ MORE: ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल! नेताओं ने भी दिखाया इंटरेस्ट, जानिए क्या है पूरा मामला

CG Commissioner System:उन्होंने बताया कि वर्तमान में रायपुर में यह व्यवस्था प्रभावी रूप से संचालित हो रही है और इसके परिणाम उत्साहजनक रहे हैं। इसी अनुभव के आधार पर अब राज्य के अन्य प्रमुख शहरी क्षेत्रों में भी इसे विस्तार देने की जरूरत महसूस की जा रही है।

CG Commissioner System:उप मुख्यमंत्री ने कहा कि बढ़ती आबादी, शहरीकरण और कानून-व्यवस्था की चुनौतियों को देखते हुए दुर्ग और बिलासपुर जैसे बड़े शहरों में कमिश्नरेट प्रणाली उपयोगी साबित हो सकती है। इसके लिए वे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से चर्चा कर दोनों शहरों में इस व्यवस्था को शुरू करने का आग्रह करेंगे।

CG Commissioner System:यदि सरकार इस प्रस्ताव को मंजूरी देती है, तो दुर्ग और बिलासपुर में पुलिस प्रशासन को अधिक अधिकार और निर्णय लेने की स्वतंत्रता मिलेगी, जिससे कानून-व्यवस्था प्रबंधन, यातायात नियंत्रण और नागरिक सेवाओं में सुधार की उम्मीद है।

READ MORE: C.G News: कोर्ट पहुंचे बिना होगी सुनवाई? छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने लागू किया नया सिस्टम

CG Commissioner System:राज्य सरकार के इस संभावित कदम को शहरी प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here