Samsung Galaxy Unpacked 2026: 22 जुलाई को लॉन्च होंगे Galaxy Z Fold 8, Flip 8 समेत 7 नए डिवाइस

Samsung Galaxy Unpacked 2026:नई दिल्ली। सैमसंग ने अपने साल के सबसे बड़े लॉन्च इवेंट Galaxy Unpacked 2026 की तारीख का ऐलान कर दिया है। कंपनी 22 जुलाई को लंदन में इस इवेंट का आयोजन करेगी। भारतीय समय के अनुसार यह कार्यक्रम शाम 6:30 बजे शुरू होगा। इसे सैमसंग की आधिकारिक वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर लाइव देखा जा सकेगा।

Samsung Galaxy Unpacked 2026: इस इवेंट में कंपनी अपने नए फोल्डेबल स्मार्टफोन, स्मार्टवॉच और AI आधारित कई नए प्रोडक्ट्स पेश कर सकती है। माना जा रहा है कि इस बार Galaxy Z Fold 8 और Galaxy Z Flip 8 के साथ Galaxy Z Fold 8 Ultra, Galaxy Watch 9, Galaxy Watch Ultra 2 और अन्य डिवाइस भी लॉन्च किए जा सकते हैं। कुछ रिपोर्ट्स में नए स्मार्ट ग्लास या XR डिवाइस की भी चर्चा है, हालांकि कंपनी ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

Samsung Galaxy Unpacked 2026: सैमसंग ने इस बार इवेंट के लिए “A New Shape Unfolds” टैगलाइन का इस्तेमाल किया है। इससे संकेत मिल रहे हैं कि नए फोल्डेबल फोन में डिजाइन और फॉर्म फैक्टर में बदलाव देखने को मिल सकता है। साथ ही कंपनी Galaxy AI के नए फीचर्स पर भी खास जोर दे सकती है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Galaxy Z Fold 8 में पहले से बड़ा कवर डिस्प्ले, नया डिजाइन, Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर और बेहतर कैमरा मिलने की उम्मीद है। वहीं Galaxy Z Flip 8 में भी AI फीचर्स और बेहतर परफॉर्मेंस पर फोकस किया जा सकता है।

Samsung Galaxy Unpacked 2026: सैमसंग ने भारत में नए Galaxy डिवाइस के लिए प्री-रिजर्वेशन भी शुरू कर दिया है। ग्राहक 999 रुपये देकर VIP Pass बुक कर सकते हैं। इसके बदले उन्हें 2,799 रुपये तक के बेनिफिट्स और एक्सचेंज ऑफर्स का फायदा मिलेगा। यह ऑफर 22 जुलाई या प्री-बुकिंग शुरू होने तक उपलब्ध रहेगा।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Chhattisgarh Rail Transformation: पीएम मोदी ने किया चांपा, बालोद और सरोना अमृत भारत स्टेशनों का वर्चुअल लोकार्पण

Chhattisgarh Rail Transformation: रायपुर। छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों और क्षेत्रीय...

Bilaspur Tifra Waterlogging: तिफरा में सड़क बनी वाटरपार्क, मस्तूरी हाईवे डूबा; कुटिघाट नदी के उफान से मंदिर परिसर जलमग्न

Bilaspur Tifra Waterlogging: बिलासपुर/जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ में मानसून ने अपना रौद्र...

Related Articles

Popular Categories