Bribing the police : जांजगीर-चांपा | थाना बिर्रा में पदस्थ प्रधान आरक्षक अनिल सिंह अजगल्ले के खिलाफ एक महिला पीड़िता से चालान पेश करने के बदले रिश्वत मांगने के आरोप में पुलिस अधीक्षक ने कड़ी कार्रवाई की है। पीड़िता द्वारा लिखित शिकायत देने के बाद एसपी ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी आरक्षक को लाइन हाजिर कर दिया है।
पीड़िता से कहा— पैसे दो, नहीं तो चालान स्कूटनी में रोक दूंगा
पीड़िता द्वारा दिए गए आवेदन के अनुसार, उसके मारपीट प्रकरण में अदालत में चालान पेश करने को लेकर प्रधान आरक्षक ने पैसे की मांग की।
जब महिला ने पैसे देने से इनकार किया, तो आरक्षक ने धमकी दी कि वह चालान को स्कूटनी में रोक देगा और न्यायालय तक नहीं पहुंचने देगा।
Bribing the police : एसपी ने तुरंत की कार्रवाई
शिकायत को गंभीर मानते हुए पुलिस अधीक्षक ने तत्काल प्रभाव से
-
प्रधान आरक्षक अनिल सिंह अजगल्ले को थाना बिर्रा से हटाकर लाइन हाजिर किया,
-
एवं उनके विरुद्ध प्राथमिक जांच शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
पुलिस प्रशासन का स्पष्ट संदेश
पुलिस विभाग ने कहा है कि
“रिश्वतखोरी, दबाव या शोषण की किसी भी कोशिश को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”
साथ ही पीड़ितों को निडर होकर शिकायत करने की अपील की गई है।









