Gwalior Accident : ग्वालियर /भूपेन्द्र भदौरिया : ग्वालियर में रविवार सुबह ग्वालियर झांसी हाईवे एनएच 44 पर मालवा कॉलेज के सामने दर्दनाक सड़क हादसे में फॉर्च्यूनर में सवार पांच युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। युवकों की लग्जरी फॉर्च्यूनर कर बहुत तेज रफ्तार में थी और वह अचानक सामने आई रेत से भरी ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। फॉर्च्यूनर कर लगभग 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रही थी।
Gwalior Accident : यही वजह है कि फॉर्च्यूनर गाड़ी के एयरबैग भी काम नहीं किये। हादसे के दौरान सबसे सुरक्षित माने जाने वाले एयरबैग एक्सीडेंट के दौरान फट गए इसके कारण युवकों की जान नहीं बची गाड़ी के भी परख्च्चे उड़ गए। यह लग्ज़री फॉर्च्यूनर गाड़ी अधिकतर वीआईपी लोग इस्तेमाल करते हैं। यह पांचो युवक जन्मदिन की पार्टी मना कर लौट रहे थे। इस मामले में पुलिस लगातार जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि भीषण सड़क हादसे की हर पहलू पर जांच की जा रही है। जहां यह हादसा हुआ है यह ग्वालियर जिले का ब्लैक स्पॉट माना जाता है। युवकों के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं जिसमें वह गाड़ी में मौज मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं।











