Sunday, September 20, 2026
Home Bihar Election Bihar Election 2025 : बिहार में दूसरे चरण में अब तक 47.62...

Bihar Election 2025 : बिहार में दूसरे चरण में अब तक 47.62 % मतदान, गया में रिकॉर्ड तोड़ 50.95% वोटिंग

bihar election
bihar election

Bihar Election 2025/पटना : बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और आखिरी चरण की वोटिंग आज जहां सुबह शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हो गई। वहीं इस चरण में राज्य के 20 जिलों की 122 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। चुनाव आयोग के अनुसार, दूसरे चरण के लिए कुल 45,399 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहां करीब 3.5 करोड़ मतदाता अपने वोट का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस चरण में 1302 उम्मीदवारों की किस्मत इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों में कैद होगी।

पहले चरण का रिकॉर्ड टूटा, मतदान में दिखा उत्साह
Bihar Election 2025 दूसरे चरण में शुरू से ही मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। मतदान प्रतिशत में तेजी ने पहले चरण का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया है। अब तक 47.62% मतदान दर्ज किया जा चुका है, जबकि पहले चरण में दोपहर 1 बजे तक मतदान 42.31% ही रहा था। चुनाव आयोग इसे मतदाताओं की बढ़ी हुई जागरूकता और चुनावी जिम्मेदारी का सकारात्मक संकेत मान रहा है।

Read More : Nithari Kand Surendra Koli : निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, तुरंत रिहा करने का दिया फरमान, जानें पूरा मामला

फारबिसगंज में झड़प, सुरक्षाकर्मियों ने संभाला मोर्चा
Bihar Election 2025 दूसरे चरण के मतदान के दौरान अररिया जिले के फारबिसगंज कॉलेज स्थित बूथ नंबर 198 पर तनाव देखने को मिला।यहाँ बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भिड़ंत हो गई। कांग्रेस समर्थकों का आरोप है कि बीजेपी विधायक और एनडीए उम्मीदवार ने कथित तौर पर अपील की कि “कांग्रेस वोटरों को पटक-पटक कर मारो”।इस बयान के बाद माहौल बिगड़ गया और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाहर हंगामा शुरू कर दिया।

करीब आधे घंटे तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही, जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने किसी तरह हालात पर नियंत्रण पाया।एसडीओ रंजीत कुमार रंजन ने स्थिति को सामान्य बताते हुए कहा कि लाठीचार्ज जैसी कोई घटना नहीं हुई, और मामले को शांत करा लिया गया है।

Read More : Bypoll 2025 : पंजाब-राजस्थान समेत इन 7 राज्यों 8 विधानसभा सीट पर मतदान जारी, जानें अब तक का वोटिंग प्रतिशत

दांव पर कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा
दूसरे चरण में कई बड़े नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर है।
एनडीए की ओर से जिन मौजूदा मंत्रियों की साख लगी है, उनमें शामिल हैं:

  • बिजेंद्र प्रसाद यादव (सुपौल)
  • सुमित कुमार सिंह (चकाई)
  • जयंत राज (अमरपुर)
  • नीतीश मिश्र (झंझारपुर)
  • नीरज कुमार सिंह बबलू (छातापुर)
  • लेशी सिंह (धमदाहा)
  • रेणु देवी (बेतिया)
  • कृष्णनंदन पासवान (हरसिद्धि)
  • जमा खान (चैनपुर)

वहीं महागठबंधन के कई बड़े चेहरे भी अपनी राजनीतिक प्रतिष्ठा बचाने की कोशिश में हैं:

  • राजेश राम (प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष)
  • उदय नारायण चौधरी (पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, राजद)
  • शकील अहमद खान (कांग्रेस, कदवा)
  • महबूब आलम (भाकपा-माले)

इन सभी नेताओं के लिए यह चरण सत्ता और विपक्ष की राजनीतिक दिशा तय करेगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here