Crime News : घरेलू कलह से टूट गई मां, बेटियों को खिलाया जहरीला खाना; इलाज के दौरान तीनों की मौत

Crime News : महाराष्ट्र : महाराष्ट्र के ठाणे जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 27 वर्षीय महिला पर अपनी तीन नाबालिग बेटियों को जहर देकर मार डालने का आरोप है। बताया जा रहा है कि महिला घरेलू तनाव और पारिवारिक समस्याओं से परेशान थी। पुलिस ने शनिवार रात उसे गिरफ्तार कर लिया।

Crime News : घटना 20 जुलाई को शाहपुर क्षेत्र के असनोली गांव स्थित तालेपाड़ा में हुई। पुलिस के अनुसार, संध्या संदीप बेरे नामक महिला ने ‘वरन भात’ यानी चावल-दाल में कीटनाशक मिलाकर अपनी पांच, आठ और दस साल की बेटियों को खिला दिया। खाना खाने के कुछ देर बाद ही बच्चियों की तबीयत बिगड़ने लगी और उन्हें उल्टी व चक्कर आने लगे। तीनों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Crime News : बच्चियों की हालत गंभीर होती गई। उनमें से दो को मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक की मौत 24 जुलाई को और दूसरी की मौत 25 जुलाई को हुई। तीसरी बेटी को नासिक रेफर किया गया था, जहां 24 जुलाई को उसने भी दम तोड़ दिया।

Crime News : शुरुआत में मामला दुर्घटनावश मौत के रूप में दर्ज किया गया था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उनके शरीर में जहर की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने बच्चों की मां के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया और उसे देर रात गिरफ्तार कर लिया गया।

Crime News : पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिला घरेलू तनावों से जूझ रही थी। पति की शराबखोरी और अलग रहकर बेटियों की परवरिश करना उसकी परेशानी की वजह बन गया था। महिला के ससुराल पक्ष को पहले से शक था कि बच्चों की मौत में मां की भूमिका हो सकती है। रिपोर्ट और सबूतों के आधार पर अब पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Salasar Balaji Prabhat Aarti : सलासर बालाजी में प्रभात आरती, गूंजा जयकारों से मंदिर परिसर

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : राजस्थान के चूरू जिले में...

Sarangarh-Bilaigarh News: उफनते नाले में बही कार चौथे दिन मिली: कार के भीतर मिले दंपती के शव, NDRF-SDRF और पंजाब के गोताखोरों ने पूरा...

Sarangarh-Bilaigarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में उफनते...

CG Promotion: वन विभाग में बड़ा फेरबदल, 22 डिप्टी रेंजर बने रेंजर, आदेश जारी

CG Promotion: रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने वन विभाग में...

Related Articles

Popular Categories