Bilaspur News: बिलासपुर सेंट्रल जेल में उम्रकैद के कैदी ने की आत्महत्या, गैसीफायर प्लांट की जलती भट्ठी में कूदा

Sanjay Sahu
Bilaspur News

Bilaspur News: बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर सेंट्रल जेल से बुधवार शाम एक सनसनीखेज मामला सामने आया। डबल मर्डर के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे एक कैदी ने जेल परिसर में बने गैसीफायर प्लांट की जलती भट्ठी में कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद जेल परिसर में हड़कंप मच गया।

Bilaspur News: जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान जांजगीर-चांपा जिले के बम्हनीडीह निवासी राहुल कंवर उर्फ विकेश के रूप में हुई है। वह वर्ष 2014 से डबल मर्डर के मामले में सजा काटते हुए बिलासपुर सेंट्रल जेल में बंद था।

Bilaspur News: घटना की सूचना मिलते ही जेल प्रशासन ने सायरन बजाया। इसके बाद कलेक्टर संजय अग्रवाल, एसएसपी रजनेश सिंह, पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

Bilaspur News: बताया जा रहा है कि जेल परिसर में संचालित गैसीफायर प्लांट में लकड़ियों से गैस तैयार कर कैदियों के भोजन के लिए उपयोग किया जाता है। इसी प्लांट की जलती भट्ठी में कैदी ने छलांग लगा दी।

Bilaspur News: फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। साथ ही हाई सिक्योरिटी सेंट्रल जेल में इतनी बड़ी घटना कैसे हुई, इसे लेकर भी जांच की जा रही है। घटना के बाद जेल की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *