Monday, September 14, 2026
Home Chhattisgarh Pharasgaon News: फरसगांव पहुंचे भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा, कार्यकर्ताओं ने किया...

Pharasgaon News: फरसगांव पहुंचे भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

Pharasgaon News
Pharasgaon News

Pharasgaon News: रामकुमार भारद्वाज /फरसगांव :- भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा इन दिनों बस्तर दौरे पर हैं। इसी क्रम में सोमवार शाम वे कोंडागांव जिले के फरसगांव पहुंचे। उनके आगमन पर भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मांदर नृत्य और आतिशबाजी कर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। कार्यक्रम का सफल आयोजन फरसगांव मंडल अध्यक्ष देवेंद्र निषाद के नेतृत्व में किया गया।

 

Pharasgaon News: इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा ने कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर चर्चा की और आगामी चुनावों को लेकर संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। राहुल टिकरिहा के फरसगांव आगमन और कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा। कार्यकर्ताओं ने आगामी चुनावों को लेकर संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया।

 

Pharasgaon News: मीडिया से चर्चा करते हुए राहुल टिकरिहा ने कहा कि ‘ज्वाइन बीजेपी’ अभियान के तहत बड़ी संख्या में लोग भारतीय जनता पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रति लोगों का विश्वास लगातार बढ़ रहा है और युवा वर्ग भी भाजपा से जुड़कर संगठन को मजबूत करने में अपनी भूमिका निभा रहा है।

Pharasgaon News: उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों को लेकर पार्टी ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने की दिशा में सक्रियता से कार्य करने की बात कही।

 

Pharasgaon News: कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सेवकराम नेताम, उपाध्यक्ष विजय पोया, तरुण साना, भाजयुमो जिला प्रभारी आदित्य पिपरे, सह प्रभारी शिल्पा साहू, मंडल प्रभारी वीरेंद्र बघेल, जिलाध्यक्ष नागेश देवांगन, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रशांत पात्र, मूलचंद पांडे, शैल सेठिया, राजकुमारी नेताम, संगीता राव, मंडल अध्यक्ष धनराज पांडे, महामंत्री प्रवीण राव, भाजयुमो मंडल महामंत्री रामकुमार कोर्राम, कपूर बैध, हेमंत नेताम, दीपक जायसवाल, योगेंद्र नेताम, सोनाली नेताम, रोहित मरकाम, कौशल शावरकर, निकितेश संगारी, विवेक सिकदार, सौरभ साह सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here