HomeMadhya PradeshIndore Crime : दर्दनाक घटना, इस वजह से छात्रा ने की आत्महत्या,...

Indore Crime : दर्दनाक घटना, इस वजह से छात्रा ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखी ये बात

Date:

Related stories

Raipur News:देशभर के 65 डिजाइनर पहुंचे राजधानी, “रिवाज़” प्रदर्शनी का उदघाटन

Raipur News:रायपुर। राजधानी रायपुर के सायाजी होटल में तीन...

Indore Crime : इंदौर : इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक छात्रा ने परीक्षा का पेपर बिगड़ने से आहत होकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान पलक पाठक के रूप में हुई है, जिसने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी।

Indore Crime : मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि छात्रा परीक्षा के प्रदर्शन को लेकर काफी परेशान थी। परिजनों ने भी बताया कि उसका पेपर बिगड़ गया था, जिससे वह तनाव में थी और इसी कारण उसने यह कदम उठाया।

Indore Crime : एडिशनल डीसीपी ने जानकारी देते हुए बताया कि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। छात्रा की आत्महत्या की इस घटना ने क्षेत्र में शोक का माहौल पैदा कर दिया है।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here