Thursday, May 14, 2026
34.5 C
Raipur

Rohini Court : अब अदालत परिसर में सफेद शर्ट और काली पैंट बनी शक की निशानी – कोर्ट ने पहचान से पहले पोशाक पर लगाई रोक

Rohini Court/दिल्ली। दिल्ली की रोहिणी कोर्ट बार एसोसिएशन ने एक नया निर्देश जारी करते हुए कहा है कि अब कोर्ट परिसर में केवल वकील ही सफेद शर्ट और काली पैंट पहन सकते हैं। इस ड्रेस कोड का पालन क्लर्क, वादकारी और आम नागरिक नहीं कर सकेंगे। बार एसोसिएशन के अनुसार, यह फैसला कोर्ट की सुरक्षा को मजबूत करने और ठगों की गतिविधियों को रोकने के उद्देश्य से लिया गया है। पिछले कुछ समय से शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ लोग वकीलों की वेशभूषा पहनकर अदालत परिसर में आकर भोले-भाले लोगों को गुमराह कर रहे थे और उनसे ठगी कर रहे थे।

Read More : Enforcement Directorate : Google और Meta पर शिकंजा, ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप मामले में ED ने भेजा नोटिस

एसोसिएशन के नोटिस में बताया गया है कि अब सभी क्लर्कों के लिए पहचान पत्र अनिवार्य होगा। यदि कोई व्यक्ति कोर्ट परिसर में वकील जैसी ड्रेस में पाया गया और वह पंजीकृत अधिवक्ता नहीं है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।

बार एसोसिएशन ने कहा कि सफेद शर्ट और काली पैंट वकीलों की पेशेवर पहचान का प्रतीक है और इसे आम जनता द्वारा अपनाना अनुचित है। इससे भ्रम की स्थिति पैदा होती है और पेशे की गरिमा को भी ठेस पहुँचती है।

इस निर्णय की पृष्ठभूमि में 24 सितंबर 2021 की वह घटना है, जब दो अपराधी वकील की वेशभूषा में अदालत पहुंचे और कुख्यात गैंगस्टर जितेंद्र मान उर्फ गोगी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना ने अदालत परिसर की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए थे।

Read More : SRK : एक्शन करते हुए घायल हुए शाहरुख़, UK में चल रहा इलाज

इस फरमान को लेकर कानूनी हलकों में चर्चा तेज हो गई है। कुछ लोगों ने इसे आवश्यक कदम बताया है, जबकि कुछ ने इसे आम नागरिकों के ड्रेस विकल्पों पर अनावश्यक प्रतिबंध बताया है।

यदि यह नियम सफलतापूर्वक लागू होता है, तो संभवतः देश के अन्य अदालत परिसरों में भी ऐसे ड्रेस कोड लागू किए जा सकते हैं।

Share The News

Latest YouTube Videos

cement companies : सीमेंट के दाम बेकाबू: कंपनियों की मनमानी, NITI Aayog की सलाह से खलबली

cement companies : सीमेंट के दाम बेकाबू: कंपनियों की मनमानी, NITI Aayog की सलाह से खलबली

Gold-Silver Import Duty Hike: सरकार के फैसले से सोना ₹11,000 महंगा, चांदी ₹3 लाख के पार...

Gold-Silver Import Duty Hike: सरकार के फैसले से सोना ₹11,000 महंगा, चांदी ₹3 लाख के पार...

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Tamannaah Bhatia :“बाबा बुलाते हैं तभी आना होता है”...महाकाल के दरबार में नतमस्तक हुईं तमन्ना भाटिया

Tamannaah Bhatia :“बाबा बुलाते हैं तभी आना होता है”...महाकाल के दरबार में नतमस्तक हुईं तमन्ना भाटिया

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें TodayNews  IndiaNews

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें TodayNews IndiaNews

PM Modi :  PM मोदी ने क्यों की सोना न खरीदने की अपील? जानिए क्या बोले व्यापारी

PM Modi : PM मोदी ने क्यों की सोना न खरीदने की अपील? जानिए क्या बोले व्यापारी

Latest YouTube Shorts

रायपुर में हाईवोल्टेज ड्रामा, 35 फीट ऊंचे होर्डिंग पर चढ़ी युवती

रायपुर में हाईवोल्टेज ड्रामा, 35 फीट ऊंचे होर्डिंग पर चढ़ी युवती

रायपुर में आज RCB vs KKR मुकाबला, शाहरुख खान के आने की चर्चा

रायपुर में आज RCB vs KKR मुकाबला, शाहरुख खान के आने की चर्चा

महापौर का साला गिरफ्तार, पुलिस की पूछताछ जारी

महापौर का साला गिरफ्तार, पुलिस की पूछताछ जारी

अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन, लखनऊ में इलाज के दौरान मौत

अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन, लखनऊ में इलाज के दौरान मौत

पुलिस पर ही लूट के आरोप!  पूर्व SP समेत 4 पुलिसकर्मियों पर डकैती का केस

पुलिस पर ही लूट के आरोप! पूर्व SP समेत 4 पुलिसकर्मियों पर डकैती का केस

झोला भरके खरीदारी करनी है तो पहुंच जाइए... यहां मिलते हैं सबसे सस्ते कपड़े

झोला भरके खरीदारी करनी है तो पहुंच जाइए... यहां मिलते हैं सबसे सस्ते कपड़े

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

पेपर लीक के खिलाफ NSUI का हल्लाबोल, कॉलेज गेट बना प्रदर्शन स्थल

neet-paper-leak-protest: NEET परीक्षा में कथित पेपर लीक और धांधली...

Related Articles

Popular Categories