Rewa News : चॉकलेट लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची गड्ढे में डूबी, मौके पर ही मौत

Parivesh
Rewa News

रीवा। Rewa News : मध्यप्रदेश के रीवा जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। सगरा थाना क्षेत्र के बक्छेरा गांव में एक 7 वर्षीय मासूम बच्ची पानी से भरे गड्ढे में डूब गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान दीपांजलि नाम की बच्ची के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार दीपांजलि चॉकलेट लेने घर के पास की दुकान तक गई थी, लेकिन रास्ते में सड़क किनारे बने एक बड़े जलभराव वाले गड्ढे में गिरकर उसकी मौत हो गई।

Rewa News : स्थानीय ग्रामीणों ने इस घटना को प्रशासनिक लापरवाही बताया है। उनका आरोप है कि कई वर्षों से वे गांव में सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं, लेकिन शासन-प्रशासन ने अब तक ध्यान नहीं दिया। बारिश के कारण रास्ते पर जगह-जगह बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिनमें पानी भरने से ये जानलेवा बन चुके हैं।

फिलहाल सगरा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। गांव में मातम का माहौल है और लोग प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं, ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *