Jabalpur Crime : जबलपुर: हनुमानताल के टक्कर ग्राम क्षेत्र में एक युवक की चाकू से पिटाई का वीडियो सामने आया है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे हर्षु सोनकर नाम के युवक ने अपने सोशल हैंडल पर अपलोड किया था। वीडियो में कुछ युवकों के हाथों में चाकू साफ़ दिख रहे हैं और वर्चस्व को लेकर युवक के साथ मारपीट की जा रही है।
Jabalpur Crime : घटना सामने आने के बाद पुलिस ने मामला संज्ञान में लिया है और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हमलावर कौन थे और युवक की हालत कैसी है। वीडियो में हिंसा के दृश्य बेहद खौफनाक हैं, जिससे इलाके में दहशत फैल गई है।











