Burhanpur Road Accident : पिकअप वाहन की टक्कर से मां-बेटे की मौत, चालक फरार….

बुरहानपुर (नेपानगर)। Burhanpur Road Accident : जिले के नेपानगर क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में मां और बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा अंबाड़ा फाटे के पास उस समय हुआ जब एक तेज़ रफ्तार पिकअप वाहन ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी।

Burhanpur Road Accident : हादसे में शाहपुर निवासी मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर नेपानगर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए बुरहानपुर जिला अस्पताल भेजा गया।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि टक्कर आमने-सामने से हुई थी और पिकअप की रफ्तार काफी तेज थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है, और स्थानीय लोग तेज रफ्तार वाहनों पर सख्ती की मांग कर रहे हैं।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories