Sunday, June 14, 2026
36.9 C
Raipur

Farmers Benefit MP: विदिशा में कृषि विज्ञान केंद्र की बड़ी सौगात, चार जिलों के किसानों को मिलेगा सीधा लाभ, शिवराज सिंह चौहान ने किया शुभारंभ

Farmers Benefit MP: दीपक नामदेव\ विदिशा। मध्यप्रदेश के विदिशा जिले को कृषि क्षेत्र में एक बड़ी और महत्वपूर्ण सौगात मिली है। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री तथा विदिशा सांसद शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले विदिशा के ग्राम बेरखेड़ी जेतू में कृषि विज्ञान केंद्र का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के किसानों में उत्साह देखने को मिला, क्योंकि यह केंद्र अब आधुनिक कृषि तकनीक, वैज्ञानिक मार्गदर्शन और प्रशिक्षण का प्रमुख केंद्र बनने जा रहा है।

किसानों के लिए “फसलों का अस्पताल” बनेगा केंद्र

Farmers Benefit MP: कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जिस प्रकार मनुष्यों और पशुओं के लिए अस्पताल आवश्यक होते हैं, उसी प्रकार फसलों के लिए भी वैज्ञानिक उपचार और विशेषज्ञ मार्गदर्शन बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि यह कृषि विज्ञान केंद्र किसानों के लिए “फसलों का अस्पताल” साबित होगा, जहां उन्हें बीज, खाद, कीटनाशक और आधुनिक खेती से जुड़ी सभी वैज्ञानिक जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

READ MORE: Ratlam Robbery Gang Arrested: रतलाम सर्राफा बाजार में बड़ी डकैती की साजिश नाकाम, अंतरराज्यीय पारदी गैंग के 6 शातिर बदमाश घातक हथियारों के साथ गिरफ्तार, एक आरोपी फरार

चार जिलों के किसानों को मिलेगा लाभ

Farmers Benefit MP: इस कृषि विज्ञान केंद्र का सीधा लाभ केवल विदिशा जिले तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इससे रायसेन, सीहोर और देवास जिले के किसान भी लाभान्वित होंगे। केंद्र के माध्यम से क्षेत्र के किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक, फसल उत्पादन में सुधार और खेती की लागत कम करने के उपायों की जानकारी दी जाएगी।

रासायनिक खाद के अत्यधिक उपयोग पर चिंता

Farmers Benefit MP: शिवराज सिंह चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि अत्यधिक रासायनिक खाद और कीटनाशकों के उपयोग से भूमि की उर्वरा शक्ति प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि कई बार किसानों को सही मात्रा की जानकारी नहीं होने के कारण फसल और जमीन दोनों को नुकसान होता है। ऐसे में कृषि विज्ञान केंद्र किसानों को वैज्ञानिक प्रशिक्षण देकर संतुलित उपयोग की दिशा में मार्गदर्शन करेगा।

कृषि नवाचार और आय वृद्धि पर जोर

Farmers Benefit MP: केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश कृषि और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि यह केंद्र अनुसंधान, नवाचार और आधुनिक कृषि तकनीकों का प्रमुख केंद्र बनेगा, जहां देश और दुनिया में हो रहे कृषि शोधों की जानकारी सीधे किसानों तक पहुंचाई जाएगी। इससे किसानों की आय बढ़ेगी और खेती अधिक लाभकारी बनेगी।

READ MORE: MP Urban Polls 2027: एमपी नगरीय निकाय चुनाव 2027 जुलाई में 16 नगर निगमों में मतदान, नगर परिषद अध्यक्षों का होगा प्रत्यक्ष चुनाव

किसानों के लिए ऐतिहासिक कदम

Farmers Benefit MP: विदिशा में कृषि विज्ञान केंद्र की स्थापना को क्षेत्र के किसानों के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि माना जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह केंद्र आने वाले समय में चार जिलों के कृषि विकास का नया मॉडल बनेगा और किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Share The News

Latest YouTube Videos

NHM News: Chhattisgarh सरकार की NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगातें, रायपुर में हुआ महासम्मेलन..

NHM News: Chhattisgarh सरकार की NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगातें, रायपुर में हुआ महासम्मेलन..

Indore Hostel News: भोजन में कीड़े-बाल मिलने का दावा, छात्राओं की तबीयत बिगड़ी

Indore Hostel News: भोजन में कीड़े-बाल मिलने का दावा, छात्राओं की तबीयत बिगड़ी

Modi Government 12 Years:  Raipurमें भाजपा का विकसित भारत संकल्प सम्मेलन आयोजित

Modi Government 12 Years: Raipurमें भाजपा का विकसित भारत संकल्प सम्मेलन आयोजित

Rajnandgaon Women Protest: पुलिसिया कार्रवाई महज 'दिखावा': बेल पर छूटते ही फिर सुलगती है भट्ठी..

Rajnandgaon Women Protest: पुलिसिया कार्रवाई महज 'दिखावा': बेल पर छूटते ही फिर सुलगती है भट्ठी..

Dantewada Aarti Sponge Company: आरती स्पंज कंपनी के फर्जीवाड़े पर मनीष कुंजाम ने खोला मोर्चा..

Dantewada Aarti Sponge Company: आरती स्पंज कंपनी के फर्जीवाड़े पर मनीष कुंजाम ने खोला मोर्चा..

Raigarh City Bus Service: करोड़ों की सिटी बसें बनीं कबाड़, 20 में से सिर्फ 4 बसें ही सड़कों पर"

Raigarh City Bus Service: करोड़ों की सिटी बसें बनीं कबाड़, 20 में से सिर्फ 4 बसें ही सड़कों पर"

Latest YouTube Shorts

CG News: महतारी वंदन योजना के हितग्राही बहिनी मन बर जरूरी खबर!

CG News: महतारी वंदन योजना के हितग्राही बहिनी मन बर जरूरी खबर!

CG News: हेड कॉन्स्टेबल पर रिश्वत लेने का आरोप वायरल वीडियो से पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

CG News: हेड कॉन्स्टेबल पर रिश्वत लेने का आरोप वायरल वीडियो से पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

CG News: सीलपैक शराब की बोतल में निकला कीड़ा!

CG News: सीलपैक शराब की बोतल में निकला कीड़ा!

छोटी सी टक्कर ने लिया बड़ा रूप, सड़क पर चला हाई वोल्टेज ड्रामा

छोटी सी टक्कर ने लिया बड़ा रूप, सड़क पर चला हाई वोल्टेज ड्रामा

370 वाली बिरयानी के बाद अब नया विवाद! मेडिकल छात्रा के बयान पर सोशल मीडिया में छिड़ी बहस

370 वाली बिरयानी के बाद अब नया विवाद! मेडिकल छात्रा के बयान पर सोशल मीडिया में छिड़ी बहस

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories