Ratlam Robbery Gang Arrested: रतलाम सर्राफा बाजार में बड़ी डकैती की साजिश नाकाम, अंतरराज्यीय पारदी गैंग के 6 शातिर बदमाश घातक हथियारों के साथ गिरफ्तार, एक आरोपी फरार

0
133

Ratlam Robbery Gang Arrested: सिकंदर पटेल\रतलाम। जिले में एक बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की तैयारी कर रहे अंतरराज्यीय गिरोह को पुलिस ने समय रहते पकड़कर बड़ी सफलता हासिल की है। सर्राफा बाजार में डकैती डालने की साजिश रच रहे मध्यप्रदेश के रायसेन, अशोकनगर और गुना जिलों से जुड़े कुख्यात पारदी गैंग के 6 खतरनाक बदमाशों को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उनका एक साथी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

Ratlam Robbery Gang Arrested: सूत्रों के अनुसार, यह गिरोह रतलाम के चांदनी चौक स्थित सर्राफा बाजार में किसी बड़ी ज्वेलरी दुकान को निशाना बनाने की योजना बना रहा था। गिरोह के सदस्य लंबे समय से इलाके की रेकी कर रहे थे और वारदात को अंजाम देने के लिए पूरी तैयारी में थे। इसी दौरान पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई, जिसके आधार पर स्टेशन रोड थाना पुलिस ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए कार्रवाई शुरू की।

READ MORE: MP Administrative Transfer: PWD में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल गोपाल सिंह बने प्रमुख अभियंता, भोपाल-जबलपुर समेत कई परिक्षेत्रों में नए मुख्य अभियंता नियुक्त

Ratlam Robbery Gang Arrested: सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को मामले से अवगत कराया गया, जिसके बाद सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया और थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह जादौन के नेतृत्व में तीन विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीमों ने पंचपीर दरगाह, नई ईदगाह क्षेत्र और उंकाला रोड के आसपास संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए घेराबंदी की और मौके से 6 आरोपियों को धर दबोचा।

Ratlam Robbery Gang Arrested: तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से भारी मात्रा में घातक हथियार और आपराधिक गतिविधियों में उपयोग किए जाने वाले उपकरण बरामद किए। इनमें तलवार, धारदार फालिया, गुप्ती, टॉमी, लोहे का डंडा, गुलेल, हाइड्रोलिक कटर, पेचकस सहित अन्य खतरनाक औजार शामिल हैं, जिनका उपयोग डकैती और नकबजनी जैसी घटनाओं में किया जाना था।

Ratlam Robbery Gang Arrested: जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपियों में एक आरोपी पहले भी नेपानगर बुरहानपुर डकैती मामले में वांछित रह चुका है। वहीं, पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि गिरोह का एक सदस्य रतलाम का स्थानीय बदमाश है, जो मौके से फरार हो गया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

Ratlam Robbery Gang Arrested: पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह एक संगठित अंतरराज्यीय अपराधी गिरोह है, जो विभिन्न जिलों में वारदातों को अंजाम देने की योजना बनाता था। समय रहते की गई इस कार्रवाई से एक बड़ी वारदात को टाल दिया गया है। फिलहाल सभी गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है और उनके आपराधिक नेटवर्क तथा अन्य मामलों की जानकारी जुटाई जा रही है।

READ MORE: MP Boxer Mahi Lama: एमपी की बेटी माही लामा का कमाल बॉक्सिंग वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम में चयन, चीन में दिखाएंगी दम

Ratlam Robbery Gang Arrested: इस कार्रवाई के बाद रतलाम पुलिस को बड़ी सफलता मिली है और सर्राफा व्यापारियों ने भी राहत की सांस ली है। पुलिस अब फरार आरोपी की गिरफ्तारी और पूरे गिरोह के नेटवर्क को उजागर करने के लिए आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here