गौरी शंकर गुप्ता/घरघोड़ा । कोलकाता की तर्ज पर ब्लॉक कॉलोनी घरघोड़ा में नवरात्रि के अवसर पर महिला मंडली ने सिंदूर खेला की भव्य रस्म निभाई। इस दौरान मां दुर्गा का सिंगार किया गया और उन्हें सिंदूर चढ़ाकर शुभकामनाएं दी गईं।
इस परंपरा में विवाहित महिलाएं पान के पत्ते से मां दुर्गा के माथे और मांग पर सिंदूर लगाती हैं, जो उनके सुखी वैवाहिक जीवन और पति की लंबी उम्र की कामना का प्रतीक है। इसके बाद महिलाएं आपस में सिंदूर लगाकर एक-दूसरे को आशीर्वाद देती हैं और मां दुर्गा को मिठाई खिलाकर विदाई देती हैं।
Read More : CG News : रायपुर में धरना आज : धरने की चेतावनी को धरातल पर उतारेंगे ननकीराम कंवर, सरकार पर जोरदार चेतावनी
सिंदूर खेला की रस्म में नजर उतारना भी शामिल है, जो मायके से ससुराल जाने वाली महिलाओं के लिए आशीर्वाद का प्रतीक माना जाता है। इस आयोजन का उद्देश्य सुखी वैवाहिक जीवन, प्रेम और सामाजिक एकता का संदेश देना है और यह दुर्गा पूजा उत्सव का महत्वपूर्ण हिस्सा है।













