Wednesday, August 19, 2026
Home Chhattisgarh Raipur Crime : होटल में मामूली विवाद बना हत्या की वजह, दो...

Raipur Crime : होटल में मामूली विवाद बना हत्या की वजह, दो होटलकर्मी ने ही दिया था वारदात को अंजाम, दोनों गिरफ्तार

Raipur Crime

Raipur Crime : रायपुर: धरसींवा थाना क्षेत्र के सिलतरा फेस-02 स्थित अजय साहू के होटल में क्षणिक विवाद के बाद एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मामले में पुलिस ने दो होटल कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Raipur Crime : पुलिस के अनुसार, 9 फरवरी 2026 को शिव प्रसाद धुर्वे (35 वर्ष), निवासी थाडपथर पोस्ट खेतगांव, जिला अनुपपुर (मध्यप्रदेश), अपने दोस्तों के साथ होटल में खाना खाने पहुंचा था। उस दौरान वह नशे की हालत में था। होटल कर्मचारी सागर साहू खाना खाते हुए किचन में गया, इसी बीच शिव प्रसाद ने उसकी थाली का खाना कुत्ते को खिलाना शुरू कर दिया।

Raipur Crime : इस बात पर सागर साहू ने आपत्ति जताई, तो नशे में धुत शिव प्रसाद ने विवादित जवाब दिया। इसके बाद सागर साहू और पवन सेन (श्रीवास) ने उसके साथ मारपीट की। कुछ देर बाद शिव प्रसाद अपने साथियों के साथ दोबारा होटल पहुंचा और फिर विवाद शुरू हो गया।

Raipur Crime : आरोप है कि इस दौरान दोनों कर्मचारियों ने उसे होटल से घसीटकर बाहर निकाला और चाकू से सीने में वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल शिव प्रसाद को उसके साथी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Raipur Crime : घटना के बाद थाना धरसींवा में अपराध क्रमांक 91/26 के तहत धारा 103, 351(2), 3(5) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस चौकी सिलतरा और एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पवन कुमार श्रीवास (35 वर्ष), निवासी बिलासपुर, और सागर साहू (24 वर्ष), निवासी चरोदा, धरसींवा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here