Wednesday, August 19, 2026
Home Chhattisgarh Bijapur News : बीजापुर में पोटाकेबिन स्कूलों में राशन घोटाला, चार प्रभारी...

Bijapur News : बीजापुर में पोटाकेबिन स्कूलों में राशन घोटाला, चार प्रभारी अधीक्षक निलंबित

Bijapur News
Bijapur News

Bijapur News : बीजापुर। जिले के पोटाकेबिन आवासीय विद्यालयों में बच्चों के नाम पर वित्तीय अनियमितता और राशन घोटाले का मामला सामने आया है। जांच में फर्जी उपस्थिति दर्ज कर लाखों रुपये की शासकीय राशि आहरित किए जाने की पुष्टि हुई है। मामले को गंभीर मानते हुए शासन ने चार प्रभारी अधीक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

Bijapur News : निलंबित किए गए अधीक्षकों में आदित्य ठाकुर (प्रभारी अधीक्षक, नेताजी सुभाषचंद्र बोस बालक आवासीय विद्यालय भटवाड़ा), लक्ष्मीनारायण ओढदल (आवासीय विद्यालय सेण्ड्रापल्ली), पुष्पलता सोनी (आवासीय विद्यालय संगमपल्ली) और रघुनंदन मौर्य (आवासीय विद्यालय भटवाड़ा) शामिल हैं।

Bijapur News : जिला शिक्षा विभाग को पोटाकेबिन विद्यालयों में वित्तीय गड़बड़ी की शिकायत मिली थी, जिसके बाद संयुक्त संचालक शिक्षा द्वारा जांच के आदेश दिए गए। गठित जांच दल ने संबंधित विद्यालयों में पहुंचकर दस्तावेजों और वास्तविक छात्र उपस्थिति का मिलान किया।

Bijapur News : जांच में पाया गया कि रिकॉर्ड में विद्यार्थियों की उपस्थिति शत-प्रतिशत दर्शाई गई थी, जबकि मौके पर आधे से भी कम छात्र उपस्थित थे। रिपोर्ट के अनुसार, पिछले वर्ष जुलाई से अक्टूबर के बीच बड़ी संख्या में छात्र अनुपस्थित रहे, इसके बावजूद उनके नाम पर नियमित रूप से राशन और सब्जी की खरीदी दर्शाई गई।

Bijapur News : प्रारंभिक जांच में शासकीय राशि के दुरुपयोग के संकेत मिले हैं। शासन ने चारों अधीक्षकों को निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी है। आगे की कार्रवाई जांच रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।

Bijapur News : गौरतलब है कि कुछ माह पहले भी इसी तरह का मामला सामने आया था, जिसमें निचले स्तर के कर्मचारी पर कार्रवाई की गई थी। अब देखना होगा कि इस बार जांच किस स्तर तक पहुंचती है और जिम्मेदारी तय करने की प्रक्रिया कितनी व्यापक होती है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here