Wednesday, October 7, 2026
Home Chhattisgarh Raipur Crime : 8.75 लाख रुपए की लूट, पुलिस ने चंद घंटों...

Raipur Crime : 8.75 लाख रुपए की लूट, पुलिस ने चंद घंटों में आरोपियों को दबोचा, गुढ़ियारी थाना क्षेत्र का मामला

Raipur Crime
Raipur Crime

Raipur Crime : रायपुर। गुढियारी थाना क्षेत्र के नया तालाब इलाके में बीती रात लूट की एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया। तेलघानी नाका स्थित तनिष्क एंटरप्राइजेज के मुंशी से दो बदमाशों ने ₹8,75,800 की नकदी लूट ली और मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही गुढियारी थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से लूटी गई पूरी राशि, वारदात में प्रयुक्त स्कूटी और हथियार बरामद कर लिए गए हैं।

Raipur Crime : प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित सूरज साहू ने पुलिस को बताया कि वह उक्त रकम इलेक्ट्रिक स्कूटी की डिक्की में रखकर कार्यालय से सेठ के घर (नया तालाब, गुढियारी) जा रहा था। रास्ते में नया तालाब के पास दो अज्ञात युवक, जिनके चेहरों पर स्कार्फ बंधा हुआ था, उसकी स्कूटी को ओवरटेक कर रुकवा लिया। बदमाशों ने चाकू दिखाकर उसे धक्का देकर गिरा दिया और स्कूटी सहित डिक्की में रखे नकद रुपये लेकर फरार हो गए।

Raipur Crime : सूचना मिलते ही पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। जांच के दौरान मिले सुरागों और मुखबिर की सूचना के आधार पर कुछ ही घंटों में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस वारदात के पीछे किसी संगठित गिरोह का हाथ तो नहीं है।

 

READ MORE:Jabalpur News : सुपारी कारोबार में करोड़ों की टैक्स चोरी का खुलासा, दो ट्रक जब्त….

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here